फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रैपिड रेल प्राथमिकता खंड में 8.50 किमी का पहला भाग तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रैपिड रेल प्राथमिकता खंड में 8.50 किमी का पहला भाग तैयार
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड में साहिबाबाद से मेरठ रोड तिराहा के बीच 8.50 किमी लंबे (पहले पैकेज) एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार को एनसीआरटीसी के इंजीनियरों की टीम ने वसुंधरा में रेलवे लाइन के ऊपर बनाए गए विशेष धनुषाकार पुल के बराबर सीमेंट का आखिरी स्पैन को रखने (लॉन्च) का काम पूरा किया। दूसरी ओर पहले पैकेज (भाग) में एलिवेटेड ट्रैक पर साहिबाबाद की ओर से पटरी बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है।
पहले खंड में साहिबाबाद से दुहाई के बीच रैपिड रेल का संचालन मार्च 2023 में होना है। 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड को साहिबाबाद से मेरठ रोड तिराहा 8.50 किमी और फिर मेरठ तिराहे से दुहाई तक 8.50 किमी के दो भाग मेंबांटकर कार्य किया जा रहा है। पूरे प्राथमिकता खंड में अब 90 फीसदी से अधिक निर्माण संबंधी कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार को एनसीआरटीसी के इंजीनियरों की टीम ने रेलवे लाइन के पास एलिवेटेड ट्रैक पर सीमेंट का आखिरी स्पैन रखने में सफलता पाई।
विज्ञापन

20 माह के रिकॉर्ड समय में काम किया पूरा
एनसीआरटीसी की अधिकृत निर्माण एजेंसी ने सितंबर 2019 में साहिबाबाद से मेरठ रोड तिराहे के बीच पहले भाग का निर्माण कार्य शुरू किया था। इस बीच कोरोना की तीन लहर होने के बावजूद निर्माण कार्य की गति धीमी नहीं हुई। रिकॉर्ड 20 माह में काम को पूरा करने में सफलता हासिल की है। आखिरी स्पैन रखने से पहले उच्च क्षमता वाली पटरियों को बिछाने का काम साहिबाबाद की ओर से शुरू किया गया है। अभी तक 300 मीटर के हिस्से में पटरियां बिछाई जा चुकी हैं। वहीं, बिजली की लाइन के पोल और ओवर हेड उपकरण लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों स्टेशनों का निर्माण तेज गति से जारी
रैपिड रेल के प्राथमिकता खंड में साहिबाबाद, मेरठ रोड तिराहा स्टेशन, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो स्टेशन शामिल हैं। पहले खंड में साहिबाबाद और गुलधर स्टेशन के प्लेटफार्म लेवल का काम पूरा हो चुका है। बाकी तीन स्टेशनों के निर्माण का काम जारी है। पैकेज दो में मेरठ रोड तिराहे से दुहाई के बीच करीब तीन किमी हिस्से में पटरियों को बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है। इस हिस्से बिजली के 60 फीसदी तक पोल लगाए जा चुकेहैं। एनसीआरटीसी के सीपीआरओ पुनीत वत्स का कहना है कि पैकेज दो में निर्माण कार्य बेहत तेज गति से जारी है। यहां करीब 15 सीमेंट स्पैन को रखने की प्रक्रिया बाकी है। जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed