फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जून तक सभी औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी कनेक्शन देगी आईजीएल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जून तक सभी औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी कनेक्शन देगी आईजीएल
विज्ञापन

गाजियाबाद। औद्योगिक इकाइयों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए जून तक करीब 25000 उद्योगों तक पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन मुहैया कराने का काम तेज कर दिया गया है। सोमवार को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उद्यम सभाकक्ष में संयुक्त आयुक्त उद्योग, बीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में औद्योगिक इकाइयों एवं जनरेटर सेट को पीएनजी पर कंवर्ट किए जाने के संबंध में सेमिनार का आयोजन किया गया। आईजीएल के तकनीकी अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।
सेमिनार में उद्यमियों द्वारा मांग की गई कि जिस क्षेत्र में अभी तक गैस पाइपलाइन स्थापित नहीं है, ऐसे क्षेत्र में आईजीएल सप्लाई की व्यवस्था करें। विभिन्न क्षेत्रों में पीएनजी की उपलब्धता एवं मैपिंग के बारे में सुझाव दिया गया। संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा सभी औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी पर कंवर्ट करने के लिए अपील की गई ताकि आने वाले समय में प्रदूषण स्तर के बढ़ने के कारण औद्योगिक इकाइयों को बंद न करना पड़े।
विज्ञापन

750 इकाइयों में ही पीएनजी कनेक्शन
जनपद में करीब 26000 औद्योगिक इकाईयां स्थापित हैं। आईजीएल द्वारा केवल 750 औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। अभी 25000 औद्योगिक इकाइयों को पीएनजी कनेक्शन नहीं मिल सके हैं। उद्यमियों ने इसके बारे में जानकारी मांगी। आईजीएल के अधिकारियों ने बताया कि जून 2022 तक जनपद के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध करा देंगे। इसके संबंध में उन्होंने लिखित रूप में एनसीआर कमीशन को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलों में पारदर्शिता पर उठाया सवाल
उद्यमियों ने कहा कि पीएनजी के बिलों में समुचित पारदर्शिता नहीं है। आईजीएल के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कभी-कभी तकनीकी खराबी की वजह से बिलिंग में त्रुटि हो जाती है, जिसका समाधान कर दिया जाता है। कार्यशाला में आईजीएल के वाइस प्रेसिडेंट अमनदीप सिंह एवं डीजीएम आईजीएल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed