{"_id":"6266f777aa41a26804471c4b","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2374446176","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 हजार कॉपियां जांचने के लिए केवल दो परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 हजार कॉपियां जांचने के लिए केवल दो परीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 हजार कॉपियां जांचने के लिए केवल दो परीक्षक
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक साथ चलने ने नई परेशानी खड़ी हो गई है। मूल्यांकन केंद्रों पर कई विषयों में उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए परीक्षक नहीं बचे हैं। जनपद में सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियां जांची जा रही हैं। केंद्र पर इंटर की रसायन, भौतिक और जीव विज्ञान की 27 हजार कॉपियां जांचने का जिम्मा केवल दो परीक्षकों पर है।
केंद्र पर भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में एक-एक शिक्षक कॉपी जांच रहे हैं। केंद्र पर तीनों विषयों की कॉपियां जांचने के लिए 45 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन इनमें से 43 परीक्षक दूसरे जनपदों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं लेने गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न होने के बाद ही परीक्षक मूल्यांकन कार्य में लौट सकेंगे। ऐसे में प्रत्येक विषय में नौ हजार कॉपियों को जांचने का कार्य लगभग थम सा गया है। विज्ञान वर्ग को छोड़कर बाकी विषयों में मूल्यांकन कार्य ने गति पकड़ ली है। यूपी बोर्ड पर्यवेक्षक एमएस राणा का कहना है कि परीक्षकों के प्रयोगात्मक परीक्षाओं से लौटने तक रिजर्व में रखे गए शिक्षकों को बुलाया जाएगा। आने वाले दिनों में व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी।
62384 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य ने सोमवार को रफ्तार पकड़ी। सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज व एसडी इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर कुल 62384 उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। एसडी इंटर कॉलेज में अब तक सर्वाधिक 49177 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य किया जा चुका है, जबकि 1.19 लाख कॉपियां जांची जानी बाकी हैं। सोमवार को भी केंद्र पर 78 परीक्षक अनुपस्थित रहे। दूसरी ओर सेठ मुकंदलाल इंटर कॉलेज केंद्र पर अब 13207 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। केंद्र पर अभी 72677 कॉपियों का मूल्यांकन होना बाकी है। केंद्र पर सोमवार को भी 114 परीक्षक और 12 उप प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे।