फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गेंद ढूंढने गई बच्ची खुले मैनहोल में गिरी, युवक ने बचाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गेंद ढूंढने गई बच्ची खुले मैनहोल में गिरी, युवक ने बचाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। गोविंदपुरम के ई-ब्लॉक में सोमवार को खेलते हुए गेंद ढूंढने गई तीन साल की बच्ची सीवर के खुले मैनहोल में गिर गई। बेटी को डूबते देख मां चिल्लाई तो पास खड़े बजरंग दल के कार्यकर्ता सुमित बजरंगी जान दांव पर लगाकर बच्ची को बचाने मैनहोल में उतर गए। लोगों की मदद से उन्होंने बच्ची की जान बचाई, लेकिन उसकी तबीयत खराब है। नगर निगम ने सीवर मेंटेनेंस करने वाली कंपनी वीए टेक वबाग को नोटिस जारी जवाब तलब किया है।
मूलरूप से सागर, मध्यप्रदेश के रहने वाले ऊधम पत्नी तुलसी और पांच बेटियों के साथ गोविंदपुरम ई-ब्लॉक में किराए पर रहते हैं। रविवार शाम करीब पांच बजे ऊधम बेलदारी करने काम पर गए थे और मां तुलसी घर के पास थी। उनकी पांचों बेटियां घर के बाहर गेंद से खेल रही थीं। इसी दौरान उनकी गेंद खुले मैनहोल में चली गई। गेंद तलाशने गई बच्ची सोनाली (3) मैनहोल में गिर गई। उसकी बहनों ने शोर मचाया तो मां तुलसी आई और बेटी को बचाने के लिए मैनहोल में उतरने का प्रयास किया, लेकिन वह असमर्थ रही। बेटी को पानी में डूबते देख तुलसी चिल्लाई और लोगों से मदद मांगने लगी। उसके चिल्लाने की आवास सुनकर बजरंग दल के कार्यकर्ता सुमित बजरंगी जान की परवाह न करते हुए मैनहोल में उतर गया। बच्ची का हाथ पकड़कर युवक ने ऊपर खींच लिया और मैनहोल के बाहर खड़े अन्य लोगों ने दोनों को पकड़कर बाहर निकाला। बेसुध हुई बच्ची को तत्काल पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। रविवार से ही बच्ची को तेज बुखार है, लेकिन नगर निगम और सीवर मेंटेनेंस कंपनी ने उसकी इलाज कराने के लिए आर्थिक मदद नहीं की।
विज्ञापन

बेसुध हो गई थी मां
पांच बहनों में सबसे छोटी बेटी सोनाली को डूबते देख मां ने शोर मचाया। करीब तीन-चार मिनट तक वह शोर मचाती रही, लेकिन लोग मदद के लिए आगे नहीं आ रहे थे। मां तुलसी ने बताया कि अपने जिगर के टुकड़े को डूबते देख उसके बचने की आस छूटने लगी थी। इसके बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसने बताया कि फिर उसे पता नहीं चला कि उसकी बेटी को किसने बचाया और कब उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार शिकायत पर भी नहीं लगाया गया था ढक्कन
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने टूटे ढक्कन की शिकायत नगर निगम कर्मचारियों से की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तीन माह पहले उन्होंने अपने खर्च पर ढक्कन को रिपेयर कराया था। इसके बाद किसी वाहन की वजह से ढक्कन फिर से टूट गया था। निगम की ओर से कोई कर्मचारी उसे देखने तक नहीं पहुंचा था।
हादसे के बाद जागा निगम, बंद कराया मैनहोल
बच्ची के गिरने के बाद नगर निगम के अधिकारी जागे। उन्होंने सोमवार को मैनहोल पर ढक्कन लगाकर उसे बंद कराया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नगर निगम की टीम का विरोध किया। उन्होंने बच्ची के इलाज का खर्च उठाने की मांग की। इस विरोध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। इसके बाद नगर निगम ने मैनहोल पर ढक्कन लगाया।

सीवर मेंटेनेंस करने वाली कंपनी और जेई को नोटिस जारी
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि ‘वन सिटी, वन ऑपरेटर’ योजना के तहत सीवर लाइनों, मैनहोल का मेंटेनेंस करना वीए टेक वबाग नाम की कंपनी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी जवाब तलब किया गया है। जवाब मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी का कहना है कि क्षेत्रीय अवर अभियंता अजय कुमार को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed