फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आंधी से 20 कॉलोनियों की बिजली गुल, पेड़ गिरने से लोनी में आपूर्ति ठप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आंधी से 20 कॉलोनियों की बिजली गुल, पेड़ गिरने से लोनी में आपूर्ति ठप
विज्ञापन

रात साढ़े नौ बजे से दस बजे तक चली तेज हवा, मोदीनगर और मुरादनगर में भी तार पर गिरे पेड़
गाजियाबाद। सोमवार रात धूल भरी आंधी चलने से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब दो दर्जन पेड़ टूट कर बिजली की लाइनों पर गिर गए। इससे करीब 9:30 बजे बिजली की मुख्य आपूर्ति ठप हो गई। लोनी, डासना, विजय नगर, मेरठ रोड,डीजल पावर हाउस समेत कई बिजली घरों की आपूर्ति बंद होने करीब कालोनियों में अंधेरा छा गया। लोनी में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से पूरे इलाके की बिजली ठप हो गई। मुख्य अभियंता एसके पुरवार ने बताया की आंधी से लोनी में पूरी तरह से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। शहर के 20 से अधिक इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। बिजली आपूर्ति को सामान्य करने में कम से कम 4 से 5 घंटे का समय लगेगा। वहीं शहरी इलाके में राजनगर, कविनगर, गोविंदपुरम, शास्त्री नगर, पटेल नगर, लोहिया नगर, विजय नगर, मानसरोवर पार्क, पंचशील, पंचवटी राकेश मार्ग और राजनगर एक्सटेंशन में भी बिजली की आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग घर से बाहर निकल कर बिजली आने का इंतजार करते रहे। रात बारह बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed