{"_id":"6266f344c979644bdb4247f6","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd237442230","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के ऋण मंजूर न होने पर विधायक ने जड़ा बैंक पर ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों के ऋण मंजूर न होने पर विधायक ने जड़ा बैंक पर ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के ऋण मंजूर न होने पर विधायक ने जड़ा बैंक पर ताला
लोनी/गाजियाबाद। लोगों के ऋण स्वीकृत न होने की शिकायत मिलने पर लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एचडीएफसी बैंक की शाखा पर ताला जड़ दिया। इसके लिए बैंक के स्टाफ को बाहर निकाल दिया था। उन्होंने कहा कि यहां प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10.10 हजार रुपये के ऋण स्वीकृत नहीं किए जा रहे हैं। 191 लोगों ने आवेदन किया है, जबकि सिर्फ एक को स्वीकृति दी है, वह भी दो हजार रुपये रिश्वत लेकर। 20 मिनट बाद विधायक वहां से चले गए और इसी के साथ बैंक फिर से खोल दिया गया।
इससे पहले विधायक के आवास पर रेहड़ी-पटरी लगाने वाले लोग शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बैंक में स्वनिधि योजना में दस हजार का ऋण देने के लिए बैंक कर्मचारी चक्कर कटवा रहे हैं, फिर भी स्वीकृति नहीं दे रहे। लोगों ने बैंक में जमा किए आवेदन पत्र की कॉपी भी विधायक को दिखाई। इस पर विधायक लोगों को साथ लेकर बैंक पहुंच गए। विधायक ने बैंक मैनेजर अरुण कुमार से कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजना को पलीता लगाने वाले अधिकारी और कर्मचारी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ट्रॉनिका सिटी स्थित बैंक से आने के बाद विधायक ने केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखकर स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृत न होने की जांच कराने की मांग की है।