फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

15 छात्र समेत 52 संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
15 छात्र समेत 52 संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हो गया है। 24 घंटे में 15 छात्रों समेत 52 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके पहले 15 अप्रैल को 36 मरीजों की पुष्टि हुई थी। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 169 हो गई है। इलाज के बाद 22 लोग स्वस्थ हुए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही 24 घंटे में संक्रमण दर भी बढ़कर 1.43 फीसदी हो गई है। यह नौ अप्रैल को 0.83 फीसदी थी।
बृहस्पतिवार को संक्रमित बच्चों में शून्य से 12 साल के 6, 13 से 20 के 8, 21 से 40 के 19, 41 से 60 वर्ष के 14 और 60 साल से अधिक उम्र के 5 मरीज कोरोना संक्रमित हुए हैं। संक्रमित छात्रों में मेरठ रोड स्कूल के दो छात्र, इंदिरापुरम में पब्लिक स्कूल के दो, नोएडा के तीन स्कूलों में पांच, दिल्ली के तीन अलग-अलग कालेजों के छह छात्र और नोएडा के एक स्कूल की शिक्षिका संक्रमित हुई हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के अनुसार संक्रमितों में जिलेे व अन्य जिलों के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शामिल हैं। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास जारी है।
विज्ञापन

अप्रैल में संक्रमण दर पहुंची 0.44 फ ीसदी
संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही संक्रमण दर भी मार्च की अपेक्षा अप्रैल में तीन गुना बढ़कर 0.44 फ ीसदी पर पहुंच गया है। मार्च में यह 0.14 फीसदी था। बृहस्पतिवार को आरटीपीसीआर के 2421 और एंटीजन से 1190 नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते मरीजों को देख बेड किए रिजर्व
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। एहतियात के तौर पर मोदीनगर, मुरादनगर, डासना, लोनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा संतोष अस्पताल और चंद्र लक्ष्मी अस्पताल में बेड रिजर्व किए गए हैं। एसीएमओ प्रशासन डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि जिले में सरकारी समेत निजी अस्पतालों में 266 बेड कोरोना मरीजों के उपचार के लिए आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। जरूरत पड़ने पर इन अस्पतालों में उपचार कराया जाएगा।
अस्पताल - बच्चों के बेड रिजर्व - बड़ों के लिए बेड
संतोष अस्पताल - 40 - 60
चंन्द्रलक्ष्मी - 10 - 10
संयुक्त अस्पताल - 20 - 80
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी - 2 - 8
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर - 2 - 8
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदीनगर - 2 - 8
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना - 2 - 8
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर -2- 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed