{"_id":"626062cac94b181d644be621","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2371707149","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में दोगुनी हुई टीकाकरण की रफ्तार, 59000 ने ली डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में दोगुनी हुई टीकाकरण की रफ्तार, 59000 ने ली डोज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन में दोगुनी हुई टीकाकरण की रफ्तार, 59000 ने ली डोज
गाजियाबाद। छात्रों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद बच्चों और अभिभावकों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता आई है। दस दिन में 59000 बच्चों का टीकाकरण स्वास्थ्य विभाग ने किया है। इससे पहले के दस दिनों के मुकाबले दोगुने बच्चों ने टीकाकरण कराया है। दस दिन पहले प्रतिदिन 970 से 2700 बच्चे टीका लगवा रहे थे। अब एक दिन में आठ से दस हजार छात्र टीका लगवा रहे हैं। जिले में 12 से 14 साल के 141623 बच्चों को टीका लगाया जाना है। इसमें से अब तक 98515 बच्चे टीका लगवा चुके हैं। दस दिन पहले यह आंकड़ा सिर्फ 28240 था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद टीकाकरण में तेजी आई है। 59000 में से 913 बच्चों को दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। 12 से 14 साल के कुल 141623 को टीका लगाया जाना है। 15 से 17 साल के 238663 किशोर-किशोरियों ने पहला और 159119 ने दूसरा डोज लगवाया है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि जिले में 234488 किशोर-किशोरियों का लक्ष्य था, पहला डोज सभी को लगाया जा चुका है।
10 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच हुआ टीकाकरण
10 - 930
11 - 4138
12 - 5125
13 - 4588
14 - 5478
15 - 8547
16 - 6643
17 - 7830
18 - 8106
19 - 7985
20 - 8242