फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

निजी अस्पतालों की ओपीडी रहेगी बंद, 10 हजार मरीज होंगे प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
निजी अस्पतालों की ओपीडी रहेगी बंद, 10 हजार मरीज होंगे प्रभावित
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजस्थान की महिला चिकित्सक की आत्महत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर गाजियाबाद के चिकित्सकों ने शनिवार को 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम और लैब बंद रहेंगे।
दौसा में प्रसूता की ब्रेन हेमरेज से मौत होने के बाद मुकदमा दर्ज होने पर महिला चिकित्सक ने आत्महत्या कर ली थी। प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शनिवार को आईएमए के सभी चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे तक अस्पतालों की ओपीडी बंद रहेगी। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेगी और भर्ती मरीजों का भी इलाज होगा। जिले में लगभग 800 के करीब निजी अस्पताल और क्लिनिक हैं जिसमें रोजाना लगभग आठ से 10 हजार मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं। शनिवार को मरीजों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

निकालेंगे कैंडल मार्च
सुबह सभी चिकित्सक आईएमए भवन पर धरना देंगे। इसके बाद पत्रकारों के सामने चिकित्सकों का पक्ष और परेशानियों को रखेंगे। इसके बाद सभी चिकित्सक एकत्र होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे जिसमें चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग करेंगे। शाम को छह बजे सभी चिकित्सक आईएम भवन से लेकर राजनगर सेक्टर-10 तक कैंडल मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल की दे दी गई सूचना
सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है कि मेडिकल बोर्ड की जांच के बाद ही किसी चिकित्सक पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। इस तरह अगर चिकित्सकों पर मुकदमे होते रहे तो चिकित्सक गंभीर मरीजों का इलाज करने से डरने लगेंगे। जिले के सभी निजी अस्पतालों और क्लिनिक संचालक चिकित्सकों को हड़ताल की सूचना भेज दी गई है। सभी इस हड़ताल में शामिल रहेंगे। - डा. आरके गर्ग.आईएमए अध्यक्ष

देर तक चलेगी सरकारी अस्ताल की ओपीडी
सभी जिला अस्पतालों और सीएचसी-पीएचसी पर तैनात चिकित्सकों और स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर ओपीडी देर तक चलाई जा सकती है। - डॉ. भवतोष शंखधार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed