फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मुरादनगर-मोदीनगर में चार अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मुरादनगर-मोदीनगर में चार अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्र में काटी जा रही चार अवैध कालोनियों को जमींदोज कर दिया। प्रवर्तन जोन-दो की टीम की ओर से महिउद्दीनपुर हिसाली, गांव सरना और गांव हिसाली में 21000 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की। इसके अलावा मुरादनगर में झिलमिल ढाबे के पीछे 300 वर्ग मीटर क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया।
जीडीए की कार्रवाई के दौरान निर्माणकर्ताओं की ओर से विरोध जताया गया, लेकिन सचल दस्ते ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन्हें भगा दिया। कार्रवाई को जीडीए विशेष कार्याधिकारी व प्रवर्तन जोन-दो प्रभारी गुंजा सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। गुंजा सिंह ने बताया कि गांव महिउद्दीनपुर हिसाली में खसरा नंबर 266 व 267 पर देवेंद्र त्यागी की ओर से 7000 वर्ग मीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग का ध्वस्त कर दिया गया। गांव सरना में खसरा नंबर 914 पर यूसुफ खान और पीयूष त्यागी की ओर से 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग का ढहा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव हिसाली में 8000 वर्ग मीटर क्षेत्र में पवन जैन की ओर से की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। गांव सरना में बीएस बरात घर के सामने 4000 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसके अलावा मुरादनगर आंबेडकर पार्क केेपास और झिलमिल ढाबे के पीछे आसिफ की ओर से किया जा रहे अवैध निर्माण को सील किया गया है। इस दौरान सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह, अवर अभियंता योेगेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार वर्मा, सुनील कुमार, बिजेंद्र पुंडीर सहित जीडीए पुलिस बल व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed