फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सारा सिंह मौत प्रकरण में दरोगा ने कहा अमनमणि के लिए लखनऊ में दी थी दबिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सारा सिंह मौत के प्रकरण में सब इंस्पेक्टर के बयान दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। सारा सिंह की मौत के प्रकरण में सीबीआई कोर्ट में सब इंस्पेक्टर अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बयान दर्ज कराया। उन्होंने अदालत को बताया कि अपहरण के एक मामले में अमनमणि के खिलाफ लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच की जिम्मेदारी मिली थी। अमनमणि की गिरफ्तारी के लिए सारा सिंह के गोमती नगर स्थित आवास पर दबिश दी थी। सारा सिंह की रहस्यमय हालात में मौत होने पर उनकी मां सीमा सिंह ने हत्या किए जाने की बात बताई थी, क्योंकि अमनमणि के खिलाफ अपहरण के मामले में लखनऊ स्थित अदालत से कुर्की के आदेश हो चुके थे। घटना के बाद फि रोजाबाद पुलिस ने अमनमणि को गिरफ्तार करने के बाद लखनऊ के गौतमपल्ली थाना पुलिस के सुुपुर्द किया था। सुनवाई के दौरान अमनमणि के अधिवक्ता ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र पेश किया। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 11 अप्रैल की तारीख लगाई है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि अमनमणि के खिलाफ लखनऊ में अपहरण के आरोप में वर्ष 2014 एफ आईआर दर्ज हुई थी। उस मामले में सब-इंस्पेक्टर अवधेश कुमार विवेचक थे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता नवीन त्यागी ने सीबीआई द्वारा पेश किए गए गवाह सब इंस्पेक्टर से जिरह की। जुलाई 2015 में अमनमणि त्रिपाठी व उनकी पत्नी सारा सिंह स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली आ रहे थे। फि रोजाबाद में रहस्यमयी तरीके से सड़क दुर्घटना में सारा सिंह की मौके पर मौत हो गई थी जबकि अमनमणि को खरोंच भी नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed