फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

रिवीजन से आत्मविश्वास और काउंसिलिंग से बढ़ेगा मनोबल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रिवीजन से आत्मविश्वास और काउंसिलिंग से बढ़ेगा मनोबल
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना काल में विद्यार्थियों के गिरे मनोबल को मजबूत करने की दिशा में नए सत्र से कार्य होगा। स्कूलों में रिवीजन कक्षाओं के जरिए विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में बढ़ाया जाएगा। दूसरी ओर स्कूल काउंसलर विशेष कक्षाएं लेकर छात्र-छात्राओं में ऊर्जा भरने का काम करेंगे। स्कूलों ने करीब दो से तीन सप्ताह तक नए सिलेबस का विद्यार्थियों पर दबाव नहीं डालने का निर्णय लिया है। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी के बेस को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लंबे समय तक जारी रही ऑनलाइन कक्षाओं से पढ़ाई और विद्यार्थियों के व्यवहार में आए परिवर्तन को स्कूल गंभीरता से ले रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में स्कूलों ने शुरुआत में कक्षाओं की संख्या आधी रखने का निर्णय लिया है। स्कूल में खुशनुमा माहौल विकसित करने के उद्देश्य से शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों पर ध्यान दिया जाएगा।
सफल व मुश्किलों में मुकाम पाने वालों के देंगे उदाहरण
विद्यार्थियों का मनोबल उठाने के लिए स्कूल के स्थायी काउंसलर के साथ मनोवैज्ञानिक ों को बुलाने का निर्णय लिया गया है। काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को मुश्किलों से जूझते हुए सफलता पाने वाले लोगों की कहानी बताई जाएगी। वहीं, विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी मनोस्थिति को भी परखा जाएगा। दो तरफा संवाद के जरिए स्कूलों की योजना विद्यार्थियों को जल्द सामान्य माहौल में लाने की है। पहले कक्षाओं में काउंसिंलिग सत्र लगाने और विद्यार्थियों का नजरिया जानने के बाद दूसरे चरण में अभिभावकों की काउंसिलिंग की जाएगी। काउंसिलिंग का मकसद केवल जल्द सकारात्मक नतीजों को हासिल करने का है।
विज्ञापन

व्यायाम और पौष्टिक आहार को अपनाने की दी जाएगी सीख
काउंसलर के साथ कई स्कूलों ने विद्यार्थियों को व्यायाम और पौष्टिक आहार को अपनाने की सीख देने के लिए डायटीशियन की सेवाएं लेने का निर्णय लिया है। आगामी सत्र में डायटीशियन विद्यार्थियों को सही डायट प्लान समझाते हुए दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल न आने के लिए बहाने बना रहे छात्र
ऑनलाइन कक्षाओं ने पढ़ाई में बड़ा अंतर ला दिया है। बच्चे स्कूल न आने केलिए बहाने बना रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को बच्चों से संजीदगी से व्यवहार करने और गलती पर नहीं डांटने को बोला गया है। खेल सहित अन्य शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाया गया है। रिवीजन कक्षाएं व काउंसिलिंग जारी रहेगी। मालती गर्ग, प्रिंसिपल, रामकिशन इंस्टीट्यूट

छात्रों के समूह बनाकर कराया जाएगा काम
बच्चों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ग्रुप बनाकर शैक्षिक गतिविधियां कराई जाएंगी। शुरुआत में शारीरिक और प्रयोगात्मक गतिविधियों पर जोर रहेगा। काउंसिलिंग के साथ जल्द खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
अपर्णा रूथ, प्रिंसिपल, इंग्राहम अंग्रेजी मीडियम स्कूल
खेल गतिविधियां बढ़ाई जाएं
कोरोना काल में बच्चों की शारीरिक गतिविधियां शून्य थीं। ऐसे में रिवीजन कक्षाओं के साथ खेल गतिविधियां बढ़ाई जानी चाहिए।
राजेश गर्ग, अभिभावक
रिवीजन कक्षाएं हैं जरूरी
ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के कई टॉपिक अधूरे रह गए हैं। ऐसे में नए सत्र की शुरुआत में रिवीजन कक्षाओं पर ध्यान दिया जाए।
ऊषा चंद्रन, अभिभावक
गतिविधियों में भागीदारी बढ़ी
ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने का लंबे समय से इंतजार था। पढ़ाई के साथ विभिन्न गतिविधियों में लगातार भाग ले रही हूं।
सिया गर्ग, सिल्वर लाइन स्कूल
पहले से अधिक दिया जा रहा है ध्यान
स्कूल खुलने पर शिक्षक पहले से अधिक ध्यान दे रहे हैं। रिवीजन कक्षाएं लगातार जारी हैं। शंकाओं के समाधान को अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं।
कुणाल चौधरी, इंग्राहम स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed