फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से सफर महंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक अप्रैल से सफर महंगा
विज्ञापन

गाजियाबाद। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भी एक अप्रैल से वाहन चालकों के लिए सफर महंगा हो जाएगा। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने टोल दरों में 10 से 50 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद यह नई दरें लागू हो जाएंगी। डासना से दुहाई के बीच अब 10 रुपये की बजाय 15 रुपये टोल देना होगा। दुहाई से मवी कलां (बागपत) तक 50 रुपये की बजाय अब 55 रुपये चुकाने होंगे।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू होते ही टोल वसूली शुरू हो गई थी। एनएचएआई ने दूसरी बार टोल दरों में बढ़ोतरी की है। विभाग की ओर से नई टोल दरें तय कर उन्हें जारी कर दिया गया है। 31 मार्च तक कंप्यूटर में इन नई दरों को अपलोड कर दिया जाएगा। एक अप्रैल से ही नई दरों के आधार पर टोल वसूली शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दुहाई से जखोली मवी कलां डासना बील अकबरपुर फतेहपुर मौजपुर छज्जू नगर
कार व हल्के वाहन 85 55 15 55 75 125 180
हल्के वाणिज्यिक वाहन 135 90 25 90 120 200 290
बस-ट्रक 2 एक्सल वाहन 285 190 50 185 255 420 605
6 एक्सल तक के वाहन 450 300 80 290 400 660 945
7 एक्सल या बड़े वाहन 545 365 95 355 485 805 1150
डासना से जखोली मवी कलां दुहाई बील अकबरपुर फतेहपुर मौजपुर छज्जू नगर
कार व हल्के वाहन 100 70 15 40 60 110 165
हल्के वाणिज्यिक वाहन 160 115 25 65 95 175 265
बस-ट्रक 2 एक्सल वाहन 335 245 50 135 205 370 550
6 एक्सल तक के वाहन 530 380 80 210 320 580 865
7 एक्सल या बड़े वाहन 645 465 95 260 385 710 1055
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed