फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   constable sold parts of seized vehicles threat after complaint in police station two arrested police fried away in ghaziabad

गाजियाबाद: सिपाही ने बेच दिए सीज की गई गाड़ियों के पार्ट्स, शिकायत की तो थाने से धमका कर भगा दिया, दो कबाड़ी गिरफ्तार, पुलिस फरार

Mon, 28 Feb 2022 01:14 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Mon, 28 Feb 2022 01:14 AM IST
सार

थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में कबाड़ी और आरोपी पुलिसकर्मी महेंद्र के अलावा एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों कबाड़ी नावेद और यूनुस निवासी चमन कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिसकर्मी समेत दो आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
constable sold parts of seized vehicles threat after complaint in police station two arrested police fried away in ghaziabad
यूपी पुलिस - फोटो : Social Media

विस्तार

गाजियाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही महेंद्र सिंह ने जब्त की गई गाड़ियों के पार्ट्स चोरी कर कबाड़ियों को बेच दिया। मामले में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो कबाड़ियों को भी गिरफ्तार किया है। कार मालिक ने जब इसकी शिकायत वहां तैनात पुलिसकर्मी से की तो उसने धमका कर भगा दिया। पुलिस लाइन में कबाड़ी के दिखने पर शक के आधार पर कार मालिक ने अफसरों से इसकी शिकायत की। जांच में पुलिसकर्मी की संलिप्तता पार्ट्स चोरी में मिली है।

विज्ञापन


लिंक रोड थाना क्षेत्र के गांव साहिबाबाद निवासी सोनू ने बताया कि उनकी कार 22 फरवरी को अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास से यातायात पुलिस कर्मियों ने सीज की थी। कार को पुलिस लाइन में खड़ा करवा दिया गया। सोनू ने बताया कि 26 फरवरी को कार छुड़ाने पहुंचा तो कुछ सामान गायब था। मौके पर दो कबाड़ी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी महेंद्र सिंह मौजूद था। जब इसकी शिकायत पुलिसकर्मी से की गई तो उसने उन्हें धमका कर भगा दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में कबाड़ी और आरोपी पुलिसकर्मी महेंद्र के अलावा एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों कबाड़ी नावेद और यूनुस निवासी चमन कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिसकर्मी समेत दो आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर की गाड़ी के लिए पार्ट्स बदलने की चर्चा
मामले में मेरठ के एक इंस्पेक्टर की गाड़ी के लिए पार्ट्स बदलने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि मौके पर इंस्पेक्टर भी मौजूद था। वह भी सीज गाड़ियों से अपनी गाड़ी में सामान बदलवा रहा था। वह अपने कार के लिए स्टेपनी बदल रहा था। मौके पर पहुंचे एक अधिकारी ने उससे मेरठ से यहां आने पर सवाल किया। पुलिस ने इनकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारी मामले की जांच करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed