{"_id":"600f29758ebc3e32d20edd65","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd212652259","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी गेट पर उमड़ा किसानों का सैलाब, आज ट्रैक्टर रैली में दिखाएंगे ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी गेट पर उमड़ा किसानों का सैलाब, आज ट्रैक्टर रैली में दिखाएंगे ताकत
विज्ञापन
गाजियाबाद - यूपी गेट। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर रैली के लिए आए ट्रैक्टर ट्रालियों का व?
- फोटो : GHAZIABAD City
यूपी गेट पर उमड़ा किसानों का सैलाब, आज ट्रैक्टर रैली में दिखाएंगे ताकत
साहिबाबाद। यूपी के विभिन्न जिलों से ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाए देशभक्ति के गीत बजाते किसानों के काफिले सोमवार देर रात तक यूपी गेट की ओर बढ़ते रहे। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर यूपी गेट से ट्रैक्टर रैली शुरू करेंगे। किसान दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर, आनंद विहार, अप्सरा बार्डर, जीटी रोड होते हुए दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चढ़ेंगे। डासना पहुंचकर किसानों का कारवां दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से होते हुए वापस यूपी गेट लौट जाएगा। उधर पुलिस ने दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। किसान भी अपनी इस रैली की ड्रोन से निगरानी रखेंगे।
मंगलवार को यूपी गेट से दिल्ली कूच के पहले सुबह करीब नौ बजे किसान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने मंच के पास राष्ट्रध्वज फहराकर आजादी का जश्न मनाएंगे। राष्ट्रगान के बाद किसान ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कूच करेंगे। सबसे आगे शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु समेत अन्य वीर योद्धाओं की देशभक्ति झलकियां रहेंगी। इसके बाद किसान आंदोलन की झांकी होगी, तीसरी झांकी कृषि यंत्रों की और चौथी विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली होगी। भाकियू नेता चौधरी राकेश टिकैत भी खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आएंगे और पीछे हजारोें ट्रैक्टर दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे। अगली कतार में सेवानिवृत्त फौजियों के ट्रैक्टर होंगे। किसान नेता जगतार बाजवा नेे बताया कि एक ट्रैक्टर पर चार से पांच लोग ही बैठेंगे। देर रात तक यूपी गेट पहुंचे किसान अपने ट्रैक्टरों का यहां संगठनों द्वारा बनाए गए रजिस्टर में पंजीकरण कराते रहे। ट्रैक्टरों पर तिरंगे के साथ किसान संगठनों का झंडा होगा। राजनीतिक दलों के झंडे लगाने की इजाजत नहीं है। किसानों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए 30 सेक्टर में बांटकर 300 वालंटियर लगाए हैं। किसान ड्रोन और मोबाइल कैमरे से रैली की रिकॉर्डिंग कराएंगे। उधर, प्रशासन ने छह जोन बनाते हुए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए हैं।
डीएम-एसएसपी डाले रहे डेरा
रैली को लेकर प्रशासन परेशान है। रैली के शांतिप्रिय रहने को लेकर प्रशासन के अधिकारियों ने कई बार किसान नेताओं से संपर्क साधा। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे डीएम अजय शंकर सुबह करीब, एडीएम सिटी शैलेंद्र सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी और दिल्ली पुलिस के आईपीएस मनजीत श्योराण व अन्य अधिकारी दोबारा राकेश टिकैत व अन्यों के साथ बैठक करने पहुंचे। करीब एक घंटे चली इस बैठक के बाद अधिकारी बाहर आए और डीएम ने शांतिपूर्ण रैली में पूरी सुरक्षा व्यवस्था होने की बात हुई है। इस बीच राष्ट्रीय टिकैत ने बताया कि बैठक में रैली की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर बात हुई। टिकैत का दावा है कि रैली शांतिपूर्ण रहेगी। खबर लिखे जाने तक देर रात तक किसानों का ट्रैक्टरों से यूपी गेट पहुंचने का क्रम जारी था।