फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

ठक-ठक गैंग ने रालोद जिलाध्यक्ष की कार से उड़ाया बैग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
ठक-ठक गैंग ने रालोद जिलाध्यक्ष की कार से बैग उड़ाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में ठक-ठक गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों हुई सिलसिलेवार घटनाओं के बाद बदमाशों ने अब रालोद जिलाध्यक्ष अजयपाल सिंह को अपना निशाना बनाया है। कविनगर क्षेत्र के आरडीसी में गैंग के बदमाशों ने नोट गिरने का झांसा देकर उनकी कार से बैग साफ कर दिया। बैग में शस्त्र लाइसेंस, चेकबुक, आधार व पैन कार्ड के अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
शास्त्री नगर निवासी अजयपाल सिंह राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष हैं। उनका कहना है कि मंगलवार को उन्हें प्रेसवार्ता करनी थी। इसके लिए सोमवार को वह आरडीसी स्थित एक रेस्टोरेंट को बुक करने के लिए गए थे। अजयपाल सिंह के मुताबिक वह रेस्टोरेंट में चले गए जबकि उनका ड्राइवर गाड़ी में ही रह गया। इस दौरान एक युवक ड्राइवर के पास पहुंचा और उनकी फॉर्च्यूनर कार का शीशा खटखटाया। उसने ड्राइवर को सड़क पर नोट गिरने का झांसा दिया। ड्राइवर ने जैसे ही कार से उतरकर नीचे देखा तो वहां कुछ नहीं था। अजयपाल सिंह का कहना है कि वह ड्राइवर के साथ घर आ गए। वहां आकर पता चला कि कार में रखा बैग गायब है। बैग में शस्त्र लाइसेंस के अलावा तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे, जिनका दुरुपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
कविनगर एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि अजयपाल सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाश की पहचान की कोशिश की जाएगी। ट्रेस कर आरोपी युवक व उसके गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.........
आए दिन लोगों को निशाना बना रहा गैंग
बीते कुछ दिनों की बात करें तो ठक-ठक गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। गत 12 जनवरी की रात को भी गैंग ने कविनगर थानाक्षेत्र में एनएच-9 पर अमरोहा केज्वैलर्स राजेंद्र कुमार अग्रवाल को अपना शिकार बनाया था। कार में पंचर कर बदमाशों ने 15 लाख की ज्वैलरी से भरा बैग साफ कर दिया था। इस घटना से दो दिन पहने भी गैंग के बदमाशों ने लालकुआं के पास मेरठ के इंदिरानगर निवासी आलोक कुमार वार्ष्णेय की कार से लैपटॉप रखा बैग उड़ा दिया था। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि गैंग पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। जल्द ही गैंग का खुलासा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed