फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

रास्ते बंद करने को लेकर प्रताप नगर कॉलोनी के लोगों का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
पुलिस लाईन मे रास्ता बन्द को लेकर हंगामा करते स्थानीय लोग - फोटो : SHAHIBABAD
रास्ते को लेकर पुलिस लाइन में हंगामा, धरने पर बैठीं महिलाएं
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुलिस लाइन से प्रताप नगर कॉलोनी के लिए जा रहे रास्ते को लेकर मंगलवार को पुलिस लाइन में हंगामा हो गया। करीब नौ माह से बंद रास्ते को खोलने की मांग को लेकर महिलाएं धरने पर बैठ गईं। गुस्साए लोगों ने बैरियर हटा दिए। इस दौरान पुलिस व कॉलोनी के लोगों में तीखी नोकझोंक हुई। घंटों हंगामे के बाद पैदल व दोपहिया वाहनों के लिए अस्थायी तौर पर रास्ता खोलने पर सहमति बनी। कविनगर एसएचओ द्वारा अधिकारियों से वार्ता कर इसका स्थायी समाधान निकालने का आश्वासन देने पर महिलाओं ने धरना समाप्त किया।
प्रताप नगर कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पुलिस लाइन से होते हुए कॉलोनी में एक रास्ता जाता है। कई वर्षों से लोग इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। कोराना संक्रमण के चलते करीब नौ माह पहले बैरियर लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया था। इस दौरान उन्हें कई किलोमीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ता है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि कोरोना का असर कम होने पर उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से रास्ता खोलने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रास्ता न खुलने पर मंगलवार को लोगों का पारा चढ़ गया और पुलिस लाइन पहुंच गए। लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरियर हटा दिए। रास्ता स्थायी तौर पर खोलने की मांग को लेकर महिलाएं पुलिस लाइन परिसर में धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन

लोगों का हंगामा बढ़ता देख कविनगर एसएचओ अजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग रास्ता खोलने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला बढ़ने पर रास्ते को दोपहिया वाहनों व पैदल के लिए खोल दिया गया, तब जाकर लोग शांत हुए। वहीं, एसएचओ द्वारा अधिकारियों से वार्ता कर हल निकालने का आश्वासन देने पर महिलाएं धरने से उठीं। एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed