फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: अनुदान दिलाने का झांसा देकर पोते ने हड़प ली चार करोड़ की जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
अनुदान दिलाने का झांसा देकर पोते ने हड़प ली चार करोड़ की जमीन
विज्ञापन

गाजियाबाद। सरकार से बुजुर्ग किसानों को अनुदान दिलाने का झांसा देकर दादा की चार करोड़ की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। सिहानी गेट के गांव टीला शहबाजपुर निवासी रूपराम उर्फ रूपचंद के पोते गौरव मावी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी की। गौरव ने दादा को तहसील ले जाकर दस्तावेज पर अंगूठा लगवाकर सात बीघा जमीन अपने नाम करा ली। रूपराम को जब इस धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने कोर्ट का सहारा लेकर सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है।

रूपराम 95 साल के हैं। उनका कहना है कि उनके तीन बेटे हैं। मुरादनगर पाइप लाइन रोड पर उनकी सात बीघा जमीन है। जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये है। उनका कहना है कि दिल्ली नंदनगरी निवासी उनका सगा पोता गौरव मावी उनके पास आया। उसने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार एक योजना चलाकर बुजुर्ग किसानों को अनुदान के रूप में ऋण दे रही है, जिसे वापस नहीं लिया जाएगा। गौरव ने अपने दादा को विश्वास में लेकर 15 जुलाई 2022 को गाजियाबाद तहसील ले जाकर दस्तावेज पर अंगूठे का निशान लगवा लिए। इसके बाद उसने दादा को बताया कि दो माह बाद सरकार से कर्ज मिल जाएगा। इस दौरान गौरव ने अलीगढ़ निवासी विनोद कुमार और पिलखुवा निवासी मोनू के गवाही में साजिशन हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान लगा दिए। 25 दिसंबर तक अनुदान ऋण की कोई सूचना न आने पर उन्होंने गौरव मावी से जानकारी की तो उसने बताया कि उसने जमीन को अपने नाम करा ली। उन्हें कोई ऋण नहीं मिलेगा। रूपराम का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से जमीन हड़पने की शिकायत की तो पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट का सहारा लेकर गौरव मावी, विनोद कुमार और मोनू के खिलाफ सिहानी गेट थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed