फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth thrashed by boys for protesting molestation of sister in Ghaziabad

मनचलों की मनमानी: सरेराह युवती से की छेड़छाड़, बाइक में मारी टक्कर, फिर विरोध करने पर भाई को बेरहमी से पीटा

Wed, 15 Feb 2023 07:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Wed, 15 Feb 2023 07:00 AM IST
सार

बाइक से लौटते समय चार युवक रास्ते में पीछा करने लगे। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने बाइक में टक्कर मार दी और उन्हें गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। विरोध किया तो आरोपियों ने युवक की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Youth thrashed by boys for protesting molestation of sister in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के विजयनगर की कॉलोनी से मामा के घर से बाइक पर भाई के साथ अपने घर लौट रही एक युवती के साथ मनचलों ने छेड़छाड़ करते हुए बाइक से गिरा दी। विरोध करने पर मनचलों ने युवती के भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। विजयनगर की कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनका बेटा और बेटी विजयनगर में ही रहने वाले अपने मामा के घर गए थे।

विज्ञापन


बाइक से वापस लौटते समय चार युवक रास्ते में पीछा करने लगे। कुछ दूर चलने के बाद युवकों ने उनके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी और उन्हें गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। उनके बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके बेटे को दूसरी ओर ले जाकर पिटाई कर दी। मामले में उन्होंने रोहित और उसके साथियों के खिलाफ विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले में आरोपी रोहित को हिरासत में ले लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, दो मामले आए सामने
गाजियाबाद के कविनगर और नंदग्राम क्षेत्र में दो महिलाओं से छेड़छाड़ करने के मामले सामने आए हैं। दोनों मामले में आरोपियों ने महिलाओं के कपड़े फाड़े जबकि नंदग्राम में आरोपी ने महिला को खींचकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। दोनों मामले में महिलाओं ने पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-1
कविनगर थाना क्षेत्र की एक सोसायटी की रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका से 12 फरवरी की रात सोसायटी के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि वह पार्किंग में कार खड़ी कर रही थीं। इसी दौरान सोसायटी का ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें अकेला देखकर हाथ पकड़ लिया और धक्का देकर कार के बोनट पर गिरा दिया। आरोप है कि आरोपी ने इसके बाद उनके कपड़े फाड़ दिए। वह अपने पिता को फोन करके बुलाने लगी तो आरोपी उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


केस-2
नंदग्राम क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला दो लोगों पर छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह गांव की रहने वाली एक महिला के साथ खेत में पानी देने गई थीं। इस दौरान दो लोग अपनी पत्नियों के साथ आए और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उन्हें मकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed