{"_id":"63d1881d4fedc350e8630931","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2512855157-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कबूतर को बचाने के चक्कर में दूसरी मंजिल से गिरकर कारोबारी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कबूतर को बचाने के चक्कर में दूसरी मंजिल से गिरकर कारोबारी मौत
विज्ञापन
कबूतर को बचाने के चक्कर में दूसरी मंजिल से गिरकर कारोबारी मौत
गाजियाबाद। चिरंजीव विहार सेक्टर पांच निवासी कारोबारी तेजेंद्र सिंह मकान की जाली में फंसे कबूतर को बचाने के चक्कर में दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। तेंजेंद्र सिंह रियल स्टेट कारोबारी थे।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके मकान की दूसरी मंजिल पर एक कबूतर जाली में फंस गया। वह कुर्सी पर चढ़कर कबूतर को बचाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान अचानक कुर्सी का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। परिजनों को इसका पता चला तो वह तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।