फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पुलिस के डर से बिल्डरों ने लौटाए 3.5 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पुलिस के डर से बिल्डरों ने लौटाए 3.5 करोड़
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में फ्लैट खरीदने और बेचने के दौरान की जा रही धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बिल्डर व दलाल विभिन्न तरीकों से लोगों को चूना लगा रहे हैं। बिल्डर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करके एक ही फ्लैट को अलग-अलग लोगों को बेच रहे हैं, वहीं कई मामलों में बिना मालिक की जानकारी के फ्लैट पर ऋण ले रहे हैं।
एंटी फ्रॉड सेल में तीन साल में कुल 1084 शिकायतें आई हैं करीब 650 मामले संपत्ति विवाद में धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के हैं। सेल ने इनमें से 423 मामलों में मुकदमे भी दर्ज करा दिए हैं। ऐसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस के डर से बिल्डर व धोखाधड़ी करने वालों ने दो साल में 40 लोगों के करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये वापस लौटा दिए हैं।
विज्ञापन

समझौता होने के ये हैं कुछ मामले
कैप्टन जॉन जोसफ से 22.6 लाख रुपये लेने के बाद भी बिल्डर ने प्लाट नहीं दिया। मामले में एंटी फ्राड सेल में पहुंचते ही बिल्डर ने समझौता कर कैप्टन जॉन जोसफ को प्लाट दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्लैट की बुकिंग कैंसिल कराने के बाद भी बिल्डर ने राजीव त्यागी के रुपये नहीं लौटाए थे। पुलिस से शिकायत की तो एंटी फ्राड सेल ने मामले की जांच की तो बिल्डर ने समझौता कर राजीव त्यागी के खाते में 20.19 लाख रुपये लौटा दिए।
-बिल्डर ने सीता दीक्षित से फ्लैट बेचने के नाम पर 22 लाख रुपये ले लिए लेकिन फ्लैट नहीं दिया। एंटी फ्राड सेल में मामला पहुंचने पर बिल्डर ने समझौता कर सीता दीक्षित के 22 लाख रुपये लौटा दिए।
लंबित मामलों को जल्द खत्म करने का है प्रयास
नोडल अधिकारी एंटी फ्राड सेल एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि एंटी फ्राड सेल में संपत्ति खरीदने और बेचने में हुई धोखाधड़ी व फर्जीवाड़ा से जुड़ी आई शिकायतों में जांच की जा रही है। मामलों में बैंक व अन्य विभागों के अधिकारियों की मिलीभगत से हुए फर्जीवाड़े की भी जांच की जा रही है। तीन साल में 40 मामलों में लोगों ने समझौते किए हैं, इसमें पीड़ितों को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये वापस मिल चुके हैं। लंबित मामलों को भी जल्द से जल्द खत्म करने का प्रयास है।

खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
-भूखंड खरीदते वक्त उसका भू-उपयोग जांच लें
-संपत्ति के दस्तावेज को गहनता से जांच लें
-प्राधिकरण कॉलोनी में भूखंड पर स्वीकृत यूनिट जांच लें
-संपत्ति खरीदने से पहले जीडीए के संबंधित खंड में जाकर उसकी जानकारी जुटा लें
-संपत्ति पर कोई कानूनी विवाद है या नहीं इसकी पूरी जांच कर लें
-संपत्ति खरीदते वक्त लिखा पढ़ी में रुपये का लेनदेन करें। रिकॉर्ड के लिए बैंक खाते से ट्रांसफर करने की कोशिश करें।
325 अवैध कॉलोनियां
जीडीए में 325 अवैध कॉलोनियां की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है। अवैध कॉलोनियों के साथ जीडीए की कॉलोनियों में भी नक्शे के विपरीत निर्माण के बड़े पैमाने में मामले सामने आ रहे हैं लेकिन जीडीए अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
एंटी फ्राड सेल में आई शिकायतें
वर्ष कुल शिकायत पंजीकृत मुकदमे लंबित
2020 132 75 --
2021 255 133 --
2022 687 215 245
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed