फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New twist in suicide case of BTech student Sakshi in Ghaziabad

साक्षी सुसाइड केस में नया मोड़: छात्रा के बैंक स्टेटमेंट ने उलझाई आत्महत्या की गुत्थी, परिजन भी रह गए हैरान

Thu, 10 Nov 2022 08:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 10 Nov 2022 08:00 AM IST
सार

साक्षी के दोस्त घर आए तो पता चला कि साक्षी ने उनसे भी रुपये के लिए मदद मांगी थी। इसके अलावा उसने किसी को क्यूआर कोड के जरिये रुपये देने के लिए दोस्तों से भी रुपये लिए थे।

विज्ञापन
New twist in suicide case of BTech student Sakshi in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में एक नवंबर को क्रासिंग रिपब्लिक की गौर ग्लोबल विलेज सोसायटी की 12वीं मंजिल से बीटेक की छात्रा के कूदकर जान देने के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या की है। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि उनकी बेटी ने किसी को 1.75 लाख रुपये भेजे हैं। इसके अलावा उसने किसी को क्यूआर कोड के जरिये रुपये देने के लिए दोस्तों से भी रुपये लिए थे।

विज्ञापन

छात्रा के पिता राजू केलपिया का कहना है कि जब उन्होंने साक्षी का मोबाइल फोन चेक किया तो उसमें काफी रकम ट्रांसफर करने के मेसेज मिले। इसके अलावा उनके व उनकी बड़ी बेटी के बैंक से भी साक्षी ने किसी को लाखों रुपये ट्रांसफर किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षी के दोस्त घर आए तो पता चला कि साक्षी ने उनसे भी रुपये के लिए मदद मांगी थी। यह सभी लेनदेन 31 अक्तूबर से एक नवंबर के बीच हुईं। सभी परिस्थिति को देखते हुए परिजनों ने ब्लैकमेल करने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ प्रथम अंशु जैन कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed