{"_id":"63695d8b16c8747c64091b9d","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2473726174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से ठगे 15 लाख, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से ठगे 15 लाख, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Tue, 08 Nov 2022 01:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:03 AM IST
सार
महिला ने बताया कि मौलवी में इलाज के नाम पर उनसे हिंदू रीति-रिवाजों को छोड़कर विशेष समुदाय के रीति-रिवाजों को अपनाने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर मौलवी ने सब कुछ बर्बाद होने की बात कही।
विज्ञापन
तंत्र मंत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र की महिला को तंत्र-मंत्र से इलाज करने के नाम पर फरेब में फंसाकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीमारी को ठीक करने के लिए मौलवी ने चार साल तक अपने घर में तंत्र मंत्र किया और करीब 15 लाख रुपये ठग लिए। मामले की उन्होंने एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला कई वर्षों से दाई का काम कर रही हैं। महिला ने बताया कि उन्हें 2009 में गले की बीमारी हो गई थी। जिसके इलाज के लिए उन्होंने डॉक्टरों के काफी चक्कर काटे लेकिन कोई आराम नहीं मिला। उनके परिचित ने मोरटा के रहने वाले मौलवी सरफराज के बारे में बताया। वह मौलवी के पास गई तो मौलवी ने उनसे घर में से मंदिर को घर से बाहर रखने और नमाज पढ़ने के लिए कहा। मौलवी ऐसा उनसे चार साल तक कराता रहा। आरोप है कि इस बीच उसने के साथ उनके साथ गलत काम करने का भी प्रयास किया लेकिन बदनामी के डर से उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई। मौलवी के चंगुल में आकर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है और परिवार सड़क पर आ गया है। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी मुनेश कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद पर अभी कार्रवाई की जाएगी।
धर्म परिवर्तन करने का किया प्रयास
महिला ने बताया कि मौलवी में इलाज के नाम पर उनसे हिंदू रीति-रिवाजों को छोड़कर विशेष समुदाय के रीति-रिवाजों को अपनाने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर मौलवी ने सब कुछ बर्बाद होने की बात कही। वहीं, महिला ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।