फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 22.54 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 22.54 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। केंद्रीय आयोग एवं विभागों में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लोगों ने दिव्यांग समाजसेविका नमिता भल्ला और उनके भाई से 22.54 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि अजीत तिवारी और उसकी सहयोगी उपमा शर्मा ने खुद को राजनीतिक दल के नेताओं से संपर्क होने की बात कहकर जाल में फंसाया। अजीत ने कहा कि नौकरी लगवाने के लिए ली गई रकम राजनीतिक पार्टी फंड में जाएगी।

नमिता भल्ला का कहना है कि अजीत तिवारी से पहचान होने के बाद उसने ही उनकी मुलाकात उपमा शर्मा से कराई। उसने उपमा का परिचय एक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कराई। दोनों ने कहा कि वे अब तक 200 से ज्यादा लोगों को नौकरी दिलवा चुके हैं। नमिता ने अपने भाई से बात की तो उन्होंने मजबूर लोगों की नौकरी लगवाने की बात की। अजीत नौकरी लगवाने के नाम पर कई बार में उनसे 22.54 लाख रुपये ले लिए। यही नहीं अजीत ने उनके घर आकर यह रकम पार्टी फंड में डालने की बात कहकर स्टांप पेपर पर लिखवाकर ले लिया। लंबे समय बाद संपर्क साधने पर अजीत और उपमा के मोबाइल बंद मिले। अब वह न तो नौकरी लगवा रहे न ही रुपये वापस कर रहे हैं। उन्होंने सिहानी गेट थाने में अजीत तिवारी और उपमा शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed