फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर दी जान गाजियाबाद।पुलिस ने बताया कि आए दिन राजू और रेखा के बीच विवाद होता रहता था।इसके बाद रेखा दूसरे कमरे में सोने चली गई।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

घरेलू कलह में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। लालकुआं के मानसरोवर पार्क में शनिवार रात रेखा (32) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू कलह से परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया है। वह अपने श्रमिक पति और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

मूल रूप से अमरोहा के आदमपुर की रहने वाली रेखा की शादी 14 साल पहले अमरोहा के ही बुराबली गांव के रहने वाले राजू से हुई थी। पुलिस ने बताया कि आए दिन राजू और रेखा के बीच विवाद होता रहता था। शनिवार को भी किसी बात को लेकर रेखा और राजू में विवाद हुआ था। इसके बाद रेखा दूसरे कमरे में सोने चली गई। रविवार सुबह राजू और बच्चे सोकर उठे तो रेखा का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर आस-पास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। कवि नगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed