फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Distressed by eve teasing girl student left school Ghaziabad police arrested accused

Ghaziabad: मनचले से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल तो घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2022 01:51 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 01:51 AM IST
सार

छात्रा के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। पिछले काफी समय से मसूरी निवासी सुहैल स्कूल आते-जाते समय पीछा कर अश्लील फब्तियां कस रहा था। मजबूर होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इससे आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह छात्रा के घर के सामने बैठकर अश्लील हरकतें करने लगा।

विज्ञापन
Distressed by eve teasing girl student left school Ghaziabad police arrested accused
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मसूरी थाना क्षेत्र में मनचले की हरकतों के चलते नाबालिग का स्कूल जाना बंद हो गया। पीड़िता के परिजनों ने जब घर जाकर शिकायत की तो आरोपी के परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। छात्रा के पिता ने एसपी सिटी को शिकायत देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र निवासी आठवीं की छात्रा के पिता चाय की दुकान चलाते हैं। पिछले काफी समय से मसूरी निवासी सुहैल स्कूल आते-जाते समय पीछा कर अश्लील फब्तियां कस रहा था। मना करने पर नहीं मानने पर मजबूर होकर छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। इससे आरोपी के हौसले इतने बुलंद हो गए कि वह छात्रा के घर के सामने बैठकर अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन


बुधवार को इस संबंध में जब सुहैल के पिता से शिकायत की गई तो वह अपने परिवार के साथ छात्रा के घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा की मां के साथ भी अभद्रता की गई। आरोपियों ने छात्रा को जबरन उठाकर सुहैल के साथ शादी कराने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत का कहना है कि आरोपी सुहेल के खिलाफ छेड़छाड़ करने व पास्को अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सुहैल को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed