{"_id":"63052cef2844587a83052618","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd243422140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा के युवक ने होटल में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडिशा के युवक ने होटल में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा के युवक ने होटल में फंदा लगाकर दी जान
गाजियाबाद। विजयनगर के सिद्धार्थ विहार स्थित एक होटल में मंगलवार दोपहर एक युवक ने फांसी लाकर जान दे दी। होटल स्टाफ ने युवक का शव फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका।
विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मौके से युवक का मोबाइल फोन मिला है। उसका लॉक खुलवाकर जांच की जाएगी। मृतक की पहचान ओडिशा निवासी शीलू साहू (37) के रूप में हुई है। मंगलवार को ओयो होटल टाउन के मैनेजर ने सूचना दी कि होटल में शीलू नाम के युवक ने फांसी लगा ली। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि शीलू सोमवार शाम चार बजे होटल में आया था और कमरा बुक किया था। मंगलवार दोपहर होटल स्टाफ से वेटर कमरे में गया तो वहां शीलू का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन का लॉक खुलवाकर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।