फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

क्रॉकरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार घंटे में पाया काबू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
क्रॉकरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार घंटे में पाया काबू
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र भाटिया मोड़ स्थित भाटिया यूपी सेरेमिक एंड पॉटरी फैक्टरी में बुधवार शाम करीब छह बजे भीषण आग लग गई। आग ने फैक्टरी में रखे थर्माकोल और गत्ते समेत माल को चपेट में ले लिया, इससे आग बेकाबू होकर फैल गई। फैक्टरी से धुआं निकलने पर कर्मचारियों को आग लगने का पता चला। सवा छह बजे दमकल विभाग को सूचना मिली तो चार फायर स्टेशन नगर कोतवाली, वैशाली, इंदिरापुरम और मोदीनगर से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं और करीब चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में रखा लाखों का सामान जल गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्रॉकरी और खिलौने बनाने की फैक्टरी में प्लास्टिक व थर्माकोल का सामान होने से आग फैल गई। मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने के लिए सामान को बाहर निकाला गया। पांच बजे करीब फैक्टरी से कर्मचारियों की छुट्टी हो जाती है। अधिकांश कर्मचारी जा चुके थे करीब 50 कर्मचारी जाने की तैयारी में थे कि अचानक आग लग गई। सभी कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। चारों तरफ से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग काफी फैल गई थी। कड़ी मशक्कत से चार घंटे में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

गोदाम में रखे एलपीजी सिलिंडर निकाले बाहर
आग लगते ही सूझबूझ दिखाते हुए कर्मचारियों ने गोदाम में रखे एलपीजी सिलिंडरों को बाहर निकाला और गैस पाइप को बंद किया। इसके अलावा थर्माकोल में पैक रखे सामान को भी कर्मचारियों ने बाहर निकालकर खुले में लाकर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनरेटर में भी लगी आग
फैक्टरी में आग तेजी से फैली तो गोदाम में भी आग लग गई। इससे पास में रखे जनरेटर भी आग की चपेट में आ गया। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। कई किलोमीटर दूर तक धुआं का गुब्बार दिखाई दे रहा था। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed