{"_id":"62e982546f2144031319b48d","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2424443161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों के बीच हुई हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों के बीच हुई हाथापाई, वीडियो हुआ वायरल
Wed, 03 Aug 2022 10:07 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:07 AM IST
सार
मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शिकायत के बाद विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना कि घटना की जांच कर सौंप दी गई है।
विज्ञापन
UP Police (फाइल फोटो)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोशाला अंडरपास पर रूट डायवर्जन के चलते रोकने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और एक अन्य कार सवार पुलिसकर्मी में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना का वहां खड़े लोगों ने वीडियो बना लिया, जो मंगलवार को वायरल हो गया। मामले के तूल पकड़ने पर एसपी ट्रैफिक को जांच सौंपी गई है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस सिपाही कृपाल ने विजयनगर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
सावन के सोमवार को लेकर गोशाला अंदरपास पर डायवर्जन रखा गया था। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस से कृपाल की ड्यूटी उस प्वाइंट पर थी। इस दौरान पुलिस विभाग में ही तैनात राहुल वहां से अपनी कार से निकल रहा था। कृपाल ने उसे डायवर्जन के बारे में बताकर आगे जाने रोका। इस पर राहुल ने खुद को पुलिस में बताते हुए, वहां से जाने की जिद करते हुए कार आगे बढ़ा दी। कृपाल ने कार के आगे आकर उसे रोका। इसके बाद दोनों विवाद हो गया।
विज्ञापन
राहुल ने कार से बाहर आकर सड़क किनारे खड़े कृपाल पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पर मारपीट होने लगी। एक अन्य पुलिसकर्मी के बचाव करने के बाद भी दोनों मारपीट करते रहे। जिसके बाद उन्हें दूधेश्वर नाथ मंदिर चौकी पर लेकर जाया गया और समझाया गया। मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी की शिकायत के बाद विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा का कहना कि घटना की जांच कर सौंप दी गई है।
विज्ञापन