{"_id":"62e82d4b68e0a843083888e4","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2423946173","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: लिव इन में रह रही युवती ने उठाया खौफनाक कदम, साथी ने फोन पर कहा था- उससे बात कर लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: लिव इन में रह रही युवती ने उठाया खौफनाक कदम, साथी ने फोन पर कहा था- उससे बात कर लेना
Tue, 02 Aug 2022 01:15 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:15 AM IST
सार
कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच विवाद होना सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कविनगर क्षेत्र की आदित्य वर्ल्ड सिटी सोसायटी में रविवार रात विशाखा (23) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विशाखा दो साल से मोहित नाम के युवक के साथ लिव इन में रह रही थी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला कि विशाखा का मोहित से घरेलू विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाखा मुजफ्फरनगर के मल्लूपूरा की रहने वाली थी। विशाखा की मुलाकात मोहित से नोएडा में दो साल पहले हुई थी। मोहित और विशाखा नोएडा में अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते थे। तभी से दोनों साथ रहे रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाखा पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह मोहित ने विशाखा की चचेरी बहन और मां को फोन कर कहा कि विशाखा डिप्रेशन में है उससे बात कर लेना। इसके बाद वह ऑफिस चला गया। इसी बीच विशाखा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को विशाखा की बहन सोनी जब फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो विशाखा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन