{"_id":"62e59016b0953e4f1a39bdfd","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd242298171","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य तंवर की 6.20 करोड़ की तीन बेनामी संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य तंवर की 6.20 करोड़ की तीन बेनामी संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य तंवर की 6.20 करोड़ की तीन बेनामी संपत्ति कुर्क
गाजियाबाद। 400 करोड़ रुपये से अधिक के लोन घोटाले मामले में पुलिस ने शनिवार को संपत्ति कुर्क करने की पांचवीं कार्रवाई की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लक्ष्य तंवर की अशोक नगर में पांच करोड़ रुपये कीमत का 240.70 मीटर मकान, रचना वैशाली के सेक्टर-3 में एक करोड़ रुपये कीमत का द्वितीय तल का फ्लैट और आरडीसी में 20 लाख रुपये कीमत का कार्यालय कुर्क किया है।
इससे पहले पुलिस ने 25 जनवरी को लक्ष्य तंवर और उसके पिता अशोक कुमार की तुराब नगर स्थित एक करोड़ रुपये, 19 फरवरी को कविनगर स्थित दो करोड़ रुपये, 23 अप्रैल को शालीमार गार्डन में 1.50 करोड़ रुपये और 10 मई को लक्ष्य के पिता अशोक कुमार की आम्रपाली रॉयल मेनका सोसायटी वैभव खंड में एक करोड़ रुपये कीमत की बेनामी संपत्ति को कुर्क किया था। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की संपत्ति को भी जल्द ही कुर्क किया जाएगा।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्य तंवर वर्ष 2012 से बैंकों में साठगांठ कर लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करता था। मामले में लक्ष्य तंवर समेत गिरोह के 12 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
दो बैंककर्मी समेत 10 हो चुके गिरफ्तार
आरोपियों में लक्ष्य तंवर, सुनील अरोड़ा, अशोक कुमार, विशेष बहल, दक्ष बग्गा, प्रियदर्शनी, प्रेमचंद, वरुण त्यागी, सूरज कालरा, राजरानी कालरा, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार शामिल है। इसमें दो बैंककर्मी समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में आरोपियों के खिलाफ कुल 39 मुकदमे दर्ज हैं।