फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

22 करोड़ मुआवजा घोटाले के मास्टरमाइंड के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
22 करोड़ मुआवजा घोटाले के मास्टरमाइंड के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। 22 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले के मास्टरमाइंड गोल्डी गुप्ता के जमानत पर जेल से छूट जाने के बाद फरार होने पर कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस चस्पा कराए हैं। पुलिस गोल्डी गुप्ता के ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि एक माह के अंदर गोल्डी ने समर्पण नहीं किया तो उसके संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

22 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले और फर्जी तरीके से बंजर भूमि की खरीद फरोख्त करने के मामले में गोल्डी और उसके साथियों पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने गोल्डी और सुधाकर को गिरफ्तार कर दो मामलों में ही रिमांड ली। अन्य मामलों में रिमांड लेने के लिए अर्जी तब दी, जिस दिन उसकी जमानत हो गई। पुलिस की लापरवाही से घोटाले का मास्टरमाइंड फरार हो गया। पुलिस अब उसे फिर से गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि टीमें उसके घर दिल्ली गई, जहां घर पर ताले लगे मिले। सिहानी गेट थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि टीमें गिरफ्तारी के लिए लगी हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। एक माह बाद संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed