फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आईएएस रानी नागर ने भाई पर सवा करोड़ रुपये हड़पने का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आईएएस रानी नागर ने भाई पर सवा करोड़ रुपये हड़पने का लगाया आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की न्यू पंचवटी कॉलोनी निवासी आईएएस रानी नागर ने अपने भाई सचिन नागर पर सवार करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनके भाई ने नेहरूनगर स्थित मकान का बैनामा अपने नाम करा लिया और उस मकान को किसी ओर को बेच दिया। अब तक उसने रुपये नहीं लौटाए हैं। मामले में आईएएस ने आयकर विभाग को पत्र लिखकर टैक्स न भरने पर कार्रवाई और एसएसपी से धोखाधड़ी करने व रुपये वापस ने देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

न्यू पंचवटी कालोनी निवासी रानी नागर हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में हरियाणा सरकार में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। रानी नागर ने शिकायत की है कि लालकुआं के राज कंपाउंड निवासी उनके भाई सचिन नागर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उसने 2013 में नेहरूनगर स्थित मकान की बैनामा अपने नाम करा लिया और जल्दी ही रुपये देने का वादा किया। आरोप है कि सचिन ने 2014 में उस मकान को 95 लाख रुपये में किसी और को बेच दिया और उन्हें रुपये नहीं दिए। सचिन ने 30 लाख रुपये अपने बैंक में ट्रांसफर कराए हैं। संपत्ति बेचने पर उसने टैक्स भी जमा नहीं किया। आईएएस रानी नागर ने आयकर विभाग के अधिकारी को भी पत्र लिखकर आयकर वसूली करने की मांग की है। साथ ही एसएसपी से ब्याज सहित सवा करोड़ रुपये वापस दिलाने और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसएसपी का कहना है कि मामले में आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed