{"_id":"62c882f40cfbb520ab7cfee8","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2412435144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर नमाज और कुर्बानी का वीडियो न बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर नमाज और कुर्बानी का वीडियो न बनाने की अपील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर नमाज और कुर्बानी का वीडियो न बनाने की अपील
गाजियाबाद। बकरीद के मद्देनजर पुलिस ने पीस कमेटी की बैठक कर धर्मगुरुओं से सहयोग की अपील की है। जिले में सभी मस्जिद और ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वहां ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ज्यादा नमाजी होने पर सड़क पर नमाज अदा न करके पुलिस ने धर्मगुरुओं के माध्यम से दो पालियों में नमाज कराने की अपील की है। साथ ही कुर्बानी का वीडियो न बनाने और न ही सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की है। सोशल मीडिया सेल सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखेगी।
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों के साथ भी बैठक की है। क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा लोगों से भी कुर्बानी के बाद अवशेषों को खुले में न डालने के लिए कहा गया है। साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टर पार्टियां शनिवार रात संवेदनशील इलाकों में धार्मिक स्थलों व अन्य स्थानों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा खुफिया विभाग भी अलर्ट रहेगा। एसपी, एडिशनल एसपी और सीओ अपनी टीम के साथ क्षेत्र में अलर्ट रहेंगे।