फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

समिति ने जमीन कब्जाने की भी कोशिश की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
समिति ने जमीन कब्जाने की भी कोशिश की
विज्ञापन

गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जमीन अधिग्रहण घोटाले के मामले में एक और मामला सामने आया है। इसमें अशोक गृह निर्माण समिति द्वारा डासना में लोगों की जमीन पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर मुकदमा दर्ज कराकर लोगों को परेशान किया गया। आरोपी समिति के पदाधिकारियों ने लोगों को गुमराह कर जमीन कब्जाने के लिए वाद दाखिल किया और न्यायालयों के चक्कर लगवाए। मामले में अब मुआवजा घोटाला खुलने पर पीड़ित ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में अब पांचवीं एफआईआर दर्ज हुई है। कल्लूगढ़ी डासना निवासी दीन मोहम्मद का कहना है कि उनकी करीब छह बीघा जमीन पर कब्जा करने के लिए अशोक गृह निर्माण समिति ने फर्जी दस्तावेज तैयार किया। इसके लिए समिति के पदाधिकारियों ने चार मई 1978 में वाद दाखिल किया। जबकि वह देवी रानी के पक्ष में था। समिति के पदाधिकारियों ने बार-बार संपत्ति पर कब्जा करने के लिए न्यायालय में वाद दाखिल किया। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक क्षति हुई। दीन मोहम्मद का कहना है कि घोटाला खुलने पर उन्हें उनके साथ ही धोखाधड़ी का पता चला। जबकि इससे पहले वह समिति द्वारा डाले गए वाद में न्यायालय ने उन्हें न्याय मिल चुका है। मामले में उन्होंने समिति के प्रबंधक और सचिव अरुण कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed