फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

भाजपा नेत्री के ट्वीटर पर की अभद्र टिप्पणी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
भाजपा नेत्री के ट्वीटर पर की अभद्र टिप्पणी
विज्ञापन

गाजियाबाद। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री डॉ. उदिता त्यागी के ट्वीटर पर कुछ लोग अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा के समर्थन में खड़े होने पर धमकियां दी जा रही हैं। अभद्र टिप्पणी और दी गई धमकी के स्क्रीन शॉट के आधार पर डॉ. उदिता ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा को विवादित टिप्पणी प्रकरण के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। ऐसे में लोग उनके समर्थन में ट्वीटर पर पोस्ट कर रहे हैं और नूपुर शर्मा के समर्थन में ट्वीटर पर ट्रेंड चल रहा है। इसी संबंध में डॉ. उदिता त्यागी ने भी पोस्ट की। इस पर कुछ लोग पोस्ट को रिट्वीट कर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। इससे परेशान होकर डॉ. उदिता ने यूपी पुलिस को टैग कर अभद्र टिप्पणियों के स्क्रीन शॉट साझा किए। इसके आधार पर रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई है लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में डॉ. उदिता ने मुख्यमंत्री और डीजीपी को भी ट्वीट कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed