फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पांच माह में 433 ई-एफआईआर, सबसे ज्यादा 88 साहिबाबाद थाने में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पांच माह में 433 ई-एफआईआर, सबसे ज्यादा 88 साहिबाबाद थाने में
विज्ञापन

गाजियाबाद। जनपद के महिला थाना समेत 21 थानों में पांच माह में केवल 433 ई-एफआईआर दर्ज हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 88 ई-एफआईआर साहिबाबाद थाने में दर्ज हुई हैं जबकि मधुबन बापूधाम, मसूरी, निवाड़ी और महिला थाने में एक भी ई-एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। यूपीकॉप एप के बारे में जानकारी न होने की वजह से लोग चोरी या सामान खोने की ही रिपोर्ट अधिकांश रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। जिले में इस साल कुल 7,119 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि लोग ई-एफआईआर कराने में रूचि नहीं ले रहे हैं। एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि लोगों को एक ही एप में पूरा थाना होने के बारे में जानकारी दी जा रही है। छोटी-छोटी बातों के लिए थाने के चक्कर लगाने के बजाय यूपी कॉप एप पर रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।
एक में अंतिम रिपोर्ट, एक में चार्जशीट लगी
कौशांबी थाने में इस साल चोरी, लूट, सामान खोने की केवल 13 ई-एफआईआर दर्ज हुई हैं। जबकि सभी मामलों की कुल 316 रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। दर्ज हुई ई-एफआईआर में से पुलिस ने एक में अंतिम रिपोर्ट लगाई है और एक में चार्जशीट दाखिल की है। थाना प्रभारी सचिन मलिक ने बताया कि अन्य सभी मामलों में भी विवेचनाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

15 में चार्जशीट, पांच में लगी अंतिम रिपोर्ट
लोनी थाना में इस साल अभी तक कुल 559 रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। इनमें से 83 मामले ई-एफआईआर से दर्ज हुए हैं। जिनमें चोरी, लूट व सामान खोने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इनमें से करीब 15 मामलों में चार्जशीट और पांच में अंतिम रिपोर्ट लगाई गई है। थाना प्रभारी अजय चौधरी का कहना है कि अन्य मामलों में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिहानी गेट में दर्ज हुईं चार ई-एफआईआर
सिहानी गेट थाने में पांच माह में चार ई-एफआईआर दर्ज हुई हैं। सभी मोबाइल, पर्स चोरी और सामान खोने की हैं। जबकि पांच माह में कुल 245 रिपोर्ट दर्ज हो चुकी हैं। थाना प्रभारी सौरभ विक्रम सिंह का कहना है कि मामलों में जांच की जा रही हैं।
सामान खोने की दर्ज हुई ई-एफआईआर
नंदग्राम थाने में इस साल 505 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। इनमें से केवल पांच ई-एफआईआर हुई हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें सभी मामले सामान खोने व चोरी के हैं। नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामलों में जांच की जा रही है।
चोरी, लूट, साइबर अपराध की एफआईआर समेत 27 नागरिक सुविधाएं
इस एप पर के माध्यम से चोरी, लूट, गुमशुदगी, स्नैचिंग, सामान खोने की ई-एफआईआर दर्ज कराने के साथ एफआईआर देखने, डाउनलोड करने, निकटतम पुलिस थाने की लोकेशन, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की जानकारी, चोरी हुए और बरामद वाहनों की जानकारी, जिले व थाने के इनामी बदमाश, हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर, गैंगस्टर की जानकारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए आवेदन, चरित्र सत्यापन, कर्मचारी सत्यापन, किराएदार सत्यापन, बुजुर्ग व्यक्ति पंजीकरण, अज्ञात शव की पहचान के संबंध में सूचनाएं, गुमशुदा की पहचान, जुलूस और धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति व फिल्म शूटिंग के लिए अनुमति समेत 27 सुविधाएं उपलब्ध हैं।

ऐसे कर सकते हैं एप डाउनलोड
यूपी कॉप मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर यूपी कॉप सर्च करके एप डाउनलोड की जा सकती है। इस पर नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि डिटेल डालकर पंजीकरण किया जा सकता है और इसके बाद एप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
थाना ई-एफआईआर
नगर कोतवाली 7
विजयनगर 26
सिहानीगेट 4
नंदग्राम 5
कविनगर 24
मधुबन बापूधाम 0
इंदिरापुरम 25
कौशांबी 13
खोड़ा 10
साहिबाबाद 88
टीलामोड 6
लिंकरोड 5
लोनी 83
लोनी बॉर्डर 66
ट्रोनिका सिटी 24
मसूरी 0
मुरादनगर 5
मोदीनगर 38
निवाड़ी 0
भोजपुर 4
महिला थाना 0
(आंकड़ा एक जनवरी 2022 से 28 मई 2022 तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed