फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस, नहीं आना होगा आरटीओ दफ्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
घर बैठे बनेगा लर्निंग लाइसेंस, नहीं आना होगा आरटीओ दफ्तर
विज्ञापन

गाजियाबाद। अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए आरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह फेसलैस कर दी गई है, जिससे ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सारी प्रक्रिया भी घर बैठे कंप्यूटर से हो जाएगी।

लर्निग लाइसेंस की ऑनलाइन प्रक्रिया कोविड काल में शुरू की गई थी। शुरूआत में हर रोज 360 आवेदकों को स्लॉट दिए जाते थे। धीरे-धीरे इन्हें कम करके 180 स्लॉट प्रतिदिन कर दिया गया था। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदकों को दिए गए स्लॉट पर आकर अपने फोटो और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन कराना होता था। कई बार सर्वर डाउन होने से आवेदकों को दो-तीन चक्कर काटने पड़ जाते थे। फेसलैस होने से लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया तीन से चार दिन में पूरी हो जाएगी। इसके लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद प्रपत्र अटैच करने के बाद विभाग द्वारा स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घर बैठे अपने लैपटॉप या जन सेवा केंद्र पर जाकर अपनी फोटो और आधार वेरिफिकेशन के साथ ही लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। लर्निग लाइसेंस के लिए हर रोज 800 से 1000 लोग आवेदन करते हैं लेकिन स्लॉट कम होने की वजह से तीन महीने के बाद का स्लॉट दिया जाता है। फेसलैस होने से लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एआरटीओ प्रणव झा ने बताया ऑनलाइन के साथ ही फेसलैस व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन लोगों में जागरूकता के अभाव में लर्निग लाइसेंस के लिए पूरी तरह लागू नहीं किया गया था। फेसलैस होने से संसाधन और समय की बचत होगी। साथ ही आवेदकों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed