फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

54 दिन बाद मुनिराज बनाए गए पूर्णकालिक एसएसपी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
54 दिन बाद मुनिराज बनाए गए पूर्णकालिक एसएसपी
विज्ञापन

गाजियाबाद। 54 दिन से कार्यवाहक एसएसपी के रूप में कार्यभार संभाल रहे आईपीएस मुनिराज गोबू को अब पूर्णकालिक जिम्मेदारी दे दी गई। अपराध नियंत्रण को देखते हुए शासन ने बृहस्पतिवार देर रात इसका आदेश जारी कर दिया। पूर्णकालिक एसएसपी बनाए जाने के बाद मुनिराज ने शुक्रवार को कार्यालय में डीसीआरबी, प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, अपराध शाखा, समेत अन्य कार्यालयों को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सभी अभिलेखों के बेहतर रख रखाव के निर्देश दिए।
जनपद में अपराध के बढ़ते ग्राफ को रोकने में विफल साबित होने पर शासन ने 31 मार्च को तत्कालीन एसएसपी पवन कुमार को निलंबित कर दिया था। इसके बाद शासन ने डीआईजी एलआर कुमार को अस्थाई रूप में गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी थी लेकिन स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण गाजियाबाद की जिम्मेदारी आईपीएस मुनिराज गोबू को दी गई। तीन अप्रैल को आईपीएस मुनिराज ने गाजियाबाद का कार्यवाहक एसएसपी के रूप में चार्ज संभाला था। शासन ने 54 दिन तक मुनिराज की कार्यशैली को देखते हुए पूर्णकालिक जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

कई पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई
जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर मुनिराज लगातार सख्ती बरत रहे हैं, जिस वजह से अपराध की घटनाओं में काफी कमी आई है। अब एसएसपी का पूर्णकालिक चार्ज मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। कार्यवाहक के रूप में कार्य के दौरान लापरवाही बरतने पर मुनिराज ने कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए मेरठ आईजी को पत्र लिखा था। अब पूर्णकालिक चार्ज मिलने के बाद ऐसे पुलिसकर्मियों पर जल्द ही गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed