फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

70 लाख रुपये की लूट की सूचना देकर बेहोश हुआ ठेकेदार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
70 लाख रुपये की लूट की सूचना देकर बेहोश हुआ ठेकेदार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी थाना के जेल चौकी क्षेत्र में दुहाई निवासी ठेकेदार अजय कुमार उर्फ छोटू (30) ने अपने चचेरे भाई को 70 लाख की लूट की सूचना देकर बेहोश हो गया। अजय को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे परिजनों ने अजय को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। परिजनों को अजय के हाथ की नस कटी मिली और मुंह से झाग आ रहे थे। चिकित्सकों ने अजय को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कर दिया। अजय के भाई नवीन ने बताया कि अजय रेलवे की ठेकेदारी का काम करते हैं। वह गुरुग्राम से कुछ नकदी लेकर घर आ रहे थे। उन्होंने दोपहर करीब दो बजे इसकी सूचना दी थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
अजय के भाई नवीन ने बताया कि अजय की कादयान नाम से गांव में फर्म है और वह गुरुग्राम की एक कंपनी से ठेके लेते हैं। नवीन ने बताया कि अजय बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे गुरुग्राम कंपनी में अपनी टोयटा कार से गए थे। रात को उन्होंने फोन कर बताया कि वह शुक्रवार को लौटेंगे। शुक्रवार को अजय ने घर पर अपने भाई को फोन कर सूचना दी कि वह कैब से घर आ रहे हैं शाम तक पहुंच जाएंगे। चचेरे भाई विकास ने बताया कि उनके पास शाम करीब साढ़े पांच बजे अजय का फोन किया और कहा कि मेरे साथ जनहित कॉलेज के पास लूट हो गई है, मुझे आकर बचा लो। विकास ने इसकी जानकारी नवीन को दी। नवीन तलाशते हुए अजय के पहुंचे तो वह बेहोश खेत में बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि अजय के हाथ की नस कटी हुई और कुछ जहरीला पदार्थ खाया हुआ है। एसएसपी मुनिराज का कहना है कि जेल चौकी के अजय कुमार बेहोशी की हालत में मिले हैं। अजय का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनके होश में आने पर ही उनसे बात की जाएगी। उसके बाद घटना के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन

मौके पर मिले जूते-जुराब, शराब की बोतल
सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उन्हें मौके से अजय के जूते, जुराब, गिलास और शराब की बोतल मिली हैं। पुलिस ने अजय के मोबाइल फोन की जांच की तो सामने आया कि मोबाइल फोन कुछ देर पहले ही फॉरमेट किया गया है। पुलिस का कहना है कि अजय के होश आने पर ही पूरा मामला की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed