फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फ्लिपकार्ट से मंगाए गुड, कलौंजी और सौंफ के नमूने फेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फ्लिपकार्ट से मंगाए गुड़, कलौंजी और सौंफ के नमूने फेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में फ्लिपकार्ट और डिलीवरीवाला के सौंफ, कलौंजी, गरम मसाला, गुड़, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च के नमूने फेल पाए गए। इनमें कोल्हापुरी गुड़, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर में सिंथेटिक मिला। सौंफ, कलौंजी भी मानक के अनुसार नहीं पाए गए। टीम ने मार्च में फ्लिपकार्ट के पांडव नगर और मेरठ रोड स्थित डिलीवरीवाला के गोदाम से नमूने लिए थे।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद खाद्य उत्पाद तैयार करने वाली फर्म को नोटिस देकर चैलेंज किया गया है। यदि वह दोबारा जांच कराना चाहता है तो नमूनों को कोलकाता लैब भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर फर्म संचालक जवाब नहीं देता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। गुड़ और हल्दी पाउडर का नमूना स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक पाया गया है।
विज्ञापन

62 फीसदी नमूने फेल
मार्च में 321 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, इनमें से जांच के लिए भेजे गए 43 नमूनों में से 27 उत्पादों की रिपोर्ट अधोमानक पाई गई। वहीं, अप्रैल में 132 नमूनों में से 72 के नमूने फेल पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके नमूने भी हुए फेल
मालीवाड़ा चौक स्थित सैंयाजी पूरी वाला का वनस्पति तेल, मोदीनगर स्थित क्राउन इंटरप्राइजेज के किचन क्वीन, एक्सिस ई कॉर्प की अरहर दाल, बुलंदशहर रोड स्थित महेश्वरी रोलर फ्लोर मिल की मैदा, वैशाली स्थित लक्ष्मी स्टोर राइस ब्रान खाद्य तेल, खोड़ा स्थित विशाल डेयरी पनीर में मिलावट पाई गई।

--------------
एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संतराम का कहना है कि किसी भी तरीके के मिलावटी या केमिकलयुक्त पदार्थ के सेवन से लिवर और गुर्दे पर सबसे पहले दुष्प्रभाव पड़ता है। अगर लंबे समय तक सेवन किया जाए तो कैंसर होने का खतरा रहता है और आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed