फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

स्टंटबाजों को पकडने दौड़े पुलिसकर्मी हुए घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
स्टंटबाजों को पकड़ने दौड़े पुलिसकर्मी हुए घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। वेव सिटी में स्टंटबाजी कर रहे युवकों को पकड़ने दौड़ी पुलिसकर्मियों की बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में दरोगा अमित चौहान और रविंद्र घायल हो गए। इतने में स्टंटबाज मौके से फरार हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

वेव सिटी में पिछले दिनों भी एक व्यक्ति का बाइक पर खड़े होकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लेते हुए 26,500 का चालान काटा था। इसी तरह पूर्व में भी पुलिस कई कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद युवक आकर्षित करने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए वीडियो अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालकर बना रहे हैं। रविवार की शाम भी बाइक सवार दो युवक वेव सिटी की सड़कों पर स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान गश्त के समय दरोगा अमित चौहान और रविंद्र कुमार ने उन्हें देख लिया। दोनों दरोगा उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े तो जल्दबाजी के चक्कर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में अमित के पैर और रविंद्र के पैर, आंख और मुंह पर चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस का कहना है कि स्टंटबाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed