{"_id":"6265a6a9e4afe30d4750b652","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2373877188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार कार्यालय में लिपिक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार कार्यालय में लिपिक की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार कार्यालय में लिपिक की पिटाई
गाजियाबाद। तहसीलदार न्यायिक कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक ने 3 अधिवक्ताओं सहित नौ के खिलाफ पिटाई का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के संबंध में आरोपी कार्यालय आया था, इस बीच फॉर्म में त्रुटि को लेकर विवाद हो गया। पास के ही कमरे में सुनवाई कर रहे तहसीलदार के वहां पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
19 अप्रैल को कनिष्ठ लिपिक उज्ज्वल तहसीलदार कार्यालय में काम कर रहे थे। इस बीच ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र को बनवाने के संबंध में आरोपी रोहित वर्मा नाम के व्यक्ति कार्यालय पहुंचा। इस पर उन्होंने फॉर्म में त्रुटि होने की बात कहते हुए लेखपाल या तहसील दारा द्वारा त्रुटि को दूर कराने के लिए कहा। आरोप है कि दोपहर में रोहित वर्मा ने अधिवक्ता दीपक वार्ष्णेय, प्रशांत, विराट ने अन्य अधिवक्ताओं के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने सोने की चेन और अंगूठी भी लूट ली और मोबाइल भी तोड़ दिया। प्रशासकीय कार्यों से संबंधित काम की फाइलों को भी कमरे में इधर उधर फेंक सरकारी काम में रुकावट डाली गई। पिटाई के दौरान चिल्लाने की आवाज सुनकर पास के कमरे में सुनवाई कर तहसीलदार मौके पहुंचे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।