फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सीकरी मेले के चलते दो दिन रूट रहेगा डायवर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सीकरी मेले के चलते दो दिन रूट रहेगा डायवर्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोदीनगर के सीकरी महामाया देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान लगने वाले मेले के चलते 7 अप्रैल शाम 6 बजे से 9 अप्रैल को मेला समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन मोदीनगर होते हुए नहीं जा सकेंगे।

एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि नवरात्र मेला आयोजन के चलते रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात संबंधित समस्या के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9643322904 पर सूचना दें। उन्होंने किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए डायवर्जन नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट
- गाजियाबाद की ओर से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहन गंगनगर होते हुए मेरठ की ओर जाएंगे।
- मेरठ से गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहन मोहिउद्दीनपुर से हापुड़ होते हुए आगे जाएंगे।
- भोजपुर से ओर से मोदीनगर जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश मोदीनगर में प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed