फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

मकान का सौदा कर 33.10 लाख ठगे, रुपये वापस मांगने पर दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मकान का सौदा कर 33.10 लाख ठगे, रुपये वापस मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर निवासी बुजुर्ग से मकान मालिक ने अपना मकान बेचने का सौदा कर लिया और 33.10 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि मकान मालिक ने फर्जी अनुबंध बनाकर बाकी रुपये देने का दबाव बनाया। रुपये ना देने पर मकान मालिक ने बुजुर्ग से मकान खाली करा लिया और रुपये देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में रुपये नहीं लौटाए। बुजुर्ग ने रुपये वापस मांगे तो मकान मालिक ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। बुजुर्ग ने शिकायत पुलिस की लेकिन कोई कार्रवाई ना होने पर कोर्ट का लिया। अब कोर्ट के आदेश पर कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। कविनगर क्षेत्र नासिरपुर निवासी इंद्रपाल बाना का कहना है कि उन्हें एक किराये के मकान की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कविनगर में प्रॉपर्टी का काम करने वाले परमजीत से संपर्क किया। परमजीत ने हेमंत कुमार अग्रवाल का मकान किराये के लिए दिलवा दिया। कुछ दिन बाद परमजीत ने उनसे कहा कि हेमंत इस मकान को बेच रहे हैं। इसकी कीमत 81 लाख रुपये मांग रहे हैं। इंद्रपाल मकान खरीदने के राजी हो गए और 33.10 लाख रुपये दे दिए बाकी रकम का बैंक से लोन करा लिया। आरोप है कि हेमंत, परमजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी अनुबंध बनाकर बाकी रकम जल्द देने का दबाव बनाया। साथ ही हेमंत ने मकान की कीमत 91 लाख रुपये कर दी। इंद्रपाल ने इतने रुपये नहीं देने की बता कही तो परमजीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे मकान खाली करा लिया और जो रुपये लिए उसका दोगुना वापस देने का आश्वासन दिया। आरोप है कि मकान मालिक व उसके अन्य साथियों ने मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है अब रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed