फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नोट बदलने के बहाने दो लाख रुपये लेकर भागा युवक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नोट बदलने के बहाने दो लाख रुपये लेकर भागा युवक
विज्ञापन

गाजियाबाद। आरडीसी स्थित एचडीएफसी बैंक में से खाते से रुपये निकालने के बाद गिनते समय एक युवक ने 500 की गड्डी बदलकर दो हजार रुपये की गड्डी देने का झांसा देकर एजी मेरठ रोड निवासी व्यपारी मनोज कुमार झा से दो लाख रुपये ठग लिए। 500 के नोटों की चार गड्डी लेकर शातिर भाग गया। व्यापारी ने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मनोज कुमार झा ने बताया कि बुधवार को वह खाते से 40 लाख रुपये निकालने गए थे। रुपये निकालने के बाद वह रुपये गिन रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके पास आया और 500 रुपये की नोटों की गड्डी काउंटर से बदलकर बड़े नोट की गड्डी देने की बात कहने लगा। उन्होंने बैंक स्टाफ समझकर 500 रुपये की नोट की चार गड्डी उसे दी। काफी देर तक युवक वापस नहीं लौटा तो उन्होने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। बैंक अधिकारियों ने उस युवक को स्टाफ का व्यक्ति होने से इनकार कर दिया। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed