{"_id":"6244b82dc2f1a42b1556f763","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2361402168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन कराने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.60 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोन कराने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.60 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन कराने का झांसा देकर खाते से निकाले 1.60 लाख
गाजियाबाद। विजयनगर निवासी डेयरी संचालक सुंदर लाल भाटी से एक व्यक्ति ने लोन कराने का झांसा देकर दस्तावेज और चार कैंसल चेक ले लिए और जल्द लोन होने का आश्वासन दिया। इसके बाद जालसाल ने उनके खाते से चेक के जरिए 1.60 लाख रुपये निकाल लिए। सुंदर लाल को इसकी जानकारी मोबाइल पर संदेश आने पर हुई। उन्होंने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुंदर लाल भाटी का कहना है कि वह डेयरी संचालक हैं। उनकी डेयरी पर रूपेश नाम का व्यक्ति काम करता था लेकिन बाद में उसने लोन कराने का काम शुरू कर दिया। उनका कहना है कि रूपेश एक दिन उनके पास आया और लोन कराने की बात कहने लगा। उन्होंने लोन कराने से इनकार कर दिया। कुछ दिन बाद उसने फिर से आकर लोन करवाने की बात कही। इसके लिए वह उनसे दस्तावेज और चार कैंसल चेक ले गया और 15 मार्च को लोन होने की बात कही। सुंदर लाल को लोन तो मिला नहीं लेकिन उनके खाते से 1.60 लाख रुपये निकल गए। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने बैंक में संपर्क किया तो पता चला कि रूपेश नाम के व्यक्ति ने उनके खाते से रुपये निकाले हैं। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।