{"_id":"6227b9c2b290440f032d8f8c","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2351388130","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद के चलते महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद के चलते महिला ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू विवाद के चलते महिला ने दी जान
गाजियाबाद। माडल टाउन रामाकृष्ण कॉलोनी में एक कोठी में काम करने वाले महिला चांदतारा (21) ने पति से हुए विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी।
मूलरूप से गोंडा निवासी सुनील शुक्ला अपनी पत्नी चांदतारा के साथ माडल टाउन स्थित रामकृष्ण कालोनी में रोहित मंगल की कोठी में बने सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों कोठी में ही काम करते हैं। चांदतारा कोठी में साफ-सफाई का काम करती थीं और सुनील बाहर के काम देखते हैं। पूछताछ में पता चला कि सुनील और चांदतारा में काफी दिनों से घरेलू विवाद चल रहा था। सोमवार रात को हुए झगड़े के बाद चांदतारा ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। पुलिस का कहना है कि कमरा अंदर से बंद था तो पुलिसकर्मी खिड़की तोड़कर कमरे में गए और शव को फंदे से उतारा। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।