{"_id":"60b3ea188ebc3e34fa148f42","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2195649144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग का मोर्चा संभालेंगे लोग, खुद तय करेंगे कंटेनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग का मोर्चा संभालेंगे लोग, खुद तय करेंगे कंटेनमेंट जोन
विज्ञापन
100 वार्डों में स्वैच्छिक कंटेनमेंट योजना लागू
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद।
102 ग्राम पंचायतों और 25 कालोनियों को कोरोना संक्रमण मुक्त घोषित करने करने के बाद प्रशासन ने अब रणनीति में बदलाव करते हुए नगर निगम के सभी 100 वार्डों में स्वैच्छिक कंटेनमेंट योजना लागू कर दी है। अब निगरानी समिति, एओए, आरडब्ल्यूए व पार्षदों कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराएंगे। अगर कहीं कोई संक्रमित मिलता है तो उसके उपचार के लिए सूचना देंगे।
जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि अब दो श्रेणी बनाई गई है। एक में जहां कोरोना संक्रमण के केस अधिक हैं, इनमें जिला प्रशासन कंटेनमेंट जोन पॉलिसी का सख्ती से पालन कराएगा। दूसरी श्रेणी में जहां कोरोना संक्रमण के केस लगातार कम हो रहेे है। इनमें स्वैच्छिक कंटेनमेंट जोन लागू किया जाएगा। इसमें निगरानी समिति, एओए, आरडब्ल्यूए व पार्षदों के जरिए कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पहले वार्ड के अनुसार संक्रमण मुक्त करने की योजना बनाई थी, लेकिन शहर के अधिकांश वार्ड ऐसे हैं, जिनमें एक कालोनी या मोहल्ला दूसरे वार्ड में पड़ रहा है तो उसका आधा हिस्सा दूसरे वार्ड में है। इसलिए अब नए सिरे से सर्वे करने की कवायद करने में जुटा है।
संक्रमण मुक्त हुए यह इलाके
शहर में अवंतिका,चिंरजीव विहार,गुलमोहर,नंदग्राम क्षेत्र का आदर्श नगर, राजनगर एक्सटेंशन,नई बस्ती नंदग्राम,बी और सी ब्लॉक, विजय नगर क्षेत्र में अकबरपुर-बहरामपुर,प्रताप विहार वार्ड-9,गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट, इंदिरापुरम,कौशांबी,लोनी बार्डर में,लिंक रोड में कड़कड मॉडल संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
इन इलाकों में संक्रमितों का चल रहा इलाज
पटेलनगर, नेहरूनगर, गांधीनगर, मालीवाड़ा, सेक्टर-23संजय नगर, बागू, साहिबाबाद क्षेत्र में शालीमार गार्डन,दीन दयालपुरी,नंदग्राम डी ब्लॉक,सुभाष पार्क, बिहारीपुरा, इंद्रा कालोनी आदि हैं।
जोन संक्रमित मरीज
सिटी जोन 12
कविनगर 57
मोहननगर 33
वसुंधरा 1433
विजयनगर 17