फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad

व्हाइट फंगस के आठ मरीज मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ghaziabad
व्हाइट फंगस के आठ मरीज मिले
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस के बारे में लोग जान भी नहीं पाए थे कि अब व्हाइट फंगस का कहर भी शुरू हो गया है। एक ही अस्पताल में आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। इन सभी मरीजों में पहले ब्लैक फंगस पाया गया था, इलाज शुरू होने के बाद व्हाइट फंगस की जांच के लिए टिशु लैब में भेजे गए थे। शनिवार को छह मरीजों की जांच रिपोर्ट आई है। एक मरीज में पहले ही पुष्टि हुई थी, मरीज का इलाज घर से चल रहा है। छह मरीजों की उम्र 35 से 52 हैं, जबकि एक मरीज की उम्र 72 साल है। भर्ती मरीजों में एक डाक्टर भी संक्रमित हैं। सभी मरीज पहले से डायबिटीज की चपेट में हैं। इलाज करने वाले डॉ बीपी त्यागी ने बताया कि इस बीमारी को एसपरजिलोसिस (कैंडिडा) भी कहते हैं। यह बीमारी म्यूकॉरमाइसाइट्स नामक फफूंद से होती है।

हर अंग को प्रभावित करती है बीमारी
यह खून के जरिए शरीर के लगभग हर अंग के प्रभावित करता है। यह नाखून, स्किन, पेट, किडनी, ब्रेन, मुंह के साथ फेफड़े, प्राइवेट पार्ट आंख, गला, आंत, लीवर, जीभ आदि पर हमला करता है। अंग के सेल को तेजी से नष्ट कर देता है। जिससे अंग काम करना बंद कर देता है। फंगस का अटैक इतना तेज होता है कि जब तक मरीज कुछ समझते फंगस शरीर के महत्वपूर्ण अंग को बर्बाद कर चुका होता है। इस स्थिति में अगर मरीज कोरोना को मात दे भी देता है तो शरीर के अन्य अंग के फेल होने पर मौत हो जाती है।इस बीमारी से संक्रमित शख्स का कोरोना वायरस से संक्रमित होना जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed